भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बगोदर में नीट पेपर लीक के खिलाफ आइसा का प्रतिवाद मार्च, शिक्षा...




बगोदर| आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को बगोदर में नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला। कार्यकर्ता सरिया रोड किसान भवन से मार्च निकालते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां यह नुक्कड़ सभा में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए आइसा की प्रदेश अध्यक्ष पुष्प विभा दीप ने केंद्र सरकार और एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हालिया जांच में परीक्षा से पहले गेस पेपर बाजार में मिलने की बात सामने आई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में कई पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आइसा नेताओं ने मांग की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराई जाएं और निजी कोचिंग माफिया की भूमिका की जांच की जाए। सभा में आशीष कुमार मंडल, सृष्टि श्रेया, महक रानी, खुशबू कुमारी, बबीता कुमारी, करीना कुमारी, सपना कुमारी, पूजा कुमारी, दीपिका कुमारी, रानी कुमारी, निशा कुमारी, पिंकी कुमारी, मौसम कुमारी, विनीता कुमारी, नीरू कुमारी और अर्जुन महतो सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top