Last Updated:
गैस के बाद आखिरकार पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं.
पेट्रोल के दाम बढ़े.
नई दिल्ली. देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा होकर ₹97.77 तक पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹3.11 प्रति लीटर बढ़कर ₹90.67 हो गया है. तेल की खुदरा कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव किया गया है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा कर दिया था. उनके बयान के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द इजाफा हो सकता है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है. नई दरें शुक्रवार रात से ही लागू हो चुकी हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था. पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि अगर तेल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच जाएगा. हालांकि, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है.
- दिल्ली में कितनी हो गई तेल की कीमत
- नियमित पेट्रोल ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर पहुंच गया है.
- प्रीमियम पेट्रोल का रेट ₹102–104 से ₹105.14–107.14 प्रति लीटर हो गया है.
- नियमित डीजल का रेट ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर हो गया.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें