भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू-गढ़वा में भीषण गर्मी, रांची, सिंहभूम समेत कई जिलों में होगी झमाझम...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड के पलामू और डाल्टनगंज में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, आज रांची, सिंहभूम समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

 आज का मौसम: पलामू-गढ़वा में भीषण गर्मी, रांची में होगी झमाझम बारिशZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में मौसम के उलटफेर का दौर जारी है. आज मौसम मुख्यतः गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. सुबह से ही तेज धूप रहने की संभावना है. वहीं, पलामू, गनढ़वा, चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी इलाकों में सबसे अधिक तापमान रहेगा. आज यहां का तापमान 42-44 °C तक पहुंच सकता है. वहीं, डाल्टनगंज क्षेत्र सबसे गर्म रहने वाला है. रांची में अधिकतम 39°C के आसपास और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, बोकारो में 37-40°C तक तापमान के रहने की संभावना है. आज झारखंड के कई जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि कुछ जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. IMD ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है.

आईएमडी के अनुसार जानें कहां -कहां होगी बारिश

आज पलामू, गढ़वा और चतरा जिले सबसे गर्म रहने की संभावना है. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से कम निकलने की सलाह दी है. वहीं, पठारी और ऊंचे इलाकों में थोड़ी राहत मिलेगी. ऐसे में रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला जैसे मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है.। यहां हल्की हवाएं और छायादार वातावरण सुहावना एहसास कराएगा.

बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

रांची मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. जहां उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी, वज्रपात और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, मध्य और दक्षिणी जिलों जैसे रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिंहभूम में भी गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है.

राजधानी रांची में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड की राजधानी रांची में आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. जहां दोपहर बाद हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. यहां का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जहां मौसम सुहावना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top