Last Updated:
NEET UG 2026 Re Exam Date: नीट यूजी पेपर लीक विवाद के बाद 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है. एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम की डेट जारी कर दी है. नीट यूजी परीक्षा अब 21 जून 2026 को होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे.
NEET UG 2026 Re-exam Date: नीट यूजी परीक्षा की नई डेट पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है
नई दिल्ली (NEET UG 2026 Re Exam Date). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. लेकिन इसने 23 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. नीट यूजी पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोपों के बाद केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के साथ ही अब लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर से परीक्षा के तनाव और तैयारियों के दौर से गुजरना होगा.
NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा रद्द होने की असली वजह क्या है?
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के पीछे ‘गेस पेपर’ लीक का बड़ा मामला सामने आया है. जांच में पता चला कि राजस्थान के सीकर और अन्य कोचिंग हब में परीक्षा से कई दिन पहले ही प्रश्नपत्र WhatsApp और अन्य माध्यमों से सर्कुलेट हो रहे थे. राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पाया कि कई सवाल हूबहू मुख्य परीक्षा के पेपर से मेल खा रहे थे. दावा किया जा रहा है कि यह पेपर लाखों में बेचा गया. जब गड़बड़ी के सबूत पुख्ता हो गए और जांच की आंच बड़े गिरोह तक पहुंची तो सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी.
नीट यूजी 2026 से जुड़े आंकड़े
नीट यूजी दुनिया की सबसे कठिन और सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के 551 शहरों और विदेशों के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में करीब 22.79 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:20 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में हुई थी, शुरुआत में NTA ने किसी भी तरह की धांधली से इनकार किया था, लेकिन बाद में सबूतों के आधार पर हार माननी पड़ी.
नीट यूजी परीक्षा अब कब होगी?
रद्द हुई नीट यूजी परीक्षा का री-टेस्ट 21 जून 2026 को होगा. फिलहाल NTA नए प्रश्न पत्र तैयार करने और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को दोबारा चाक-चौबंद करने में जुटा है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा. उम्मीदवारों को वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल चेक करने की सलाह दी जाती है.
क्या उम्मीदवारों को फिर से फीस देनी होगी?
नहीं, उम्मीदवारों के लिए यह राहत की बात है कि उन्हें नीट यूजी 2026 री-टेस्ट के लिए कोई भी अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी. इसके लिए उनका पुराना रजिस्ट्रेशन ही मान्य रहेगा. एनटीए सभी उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को दोबारा फॉर्म भरने की भी कोई जरूरत नहीं है. शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच सीबीआई को सौंप दी है.सरकार का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे किसी भी पद पर हों.
ईमानदारी से नीट यूजी की तैयारी करने वाले ज्यादातर उम्मीदवार इस फैसले से खुश हैं, लेकिन एक बड़ा वर्ग परीक्षा दोबारा होने के कारण मानसिक तनाव में भी है.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें