भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में दिनदहाड़े झपटमारी का प्रयास:बाइक सवार युवकों ने की राहगीर से...




देवघर शहर के बरमसिया इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी का प्रयास किया गया। यह घटना परमेश्वर दयाल रोड पर हुई, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को निशाना बनाया। दोनों युवक पहले से ही घात लगाकर मौके पर बैठे थे। जैसे ही राहगीर वहां पहुंचा, बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि पीड़ित व्यक्ति ने अपना बैग बचाने में सफलता प्राप्त की, जिससे बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरमसिया चौक और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले भी एक महिला के गले से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन ली थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top