भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹100 फिक्स रेट! चप्पल लो, जूता लो, हैंडबैग लो, जो मन चाहे...


Last Updated:

Ranchi Firayalal Chowk Market: रांची मेन रोड फिरायालाल चौक के पास टेंपररी बाजार लगी हुई है. यहां शाम से रात तक 100 रुपये फिक्स रेट पर फैशनेबल जूती, चप्पल, हैंडबैग और बैकपैक की खूब खरीदारी हो रही है. आइये जानते हैं इस मार्केट के बारे में.

रांची के मेन रोड में फिरायालाल चौक के समीप एक बाजार लगता है. यह टेंपररी बाजार है, जो दोपहर से केवल रात तक ही लगता है. यहां पर खास बात यह है कि हैंडबैग से लेकर जूती सब कुछ मिलेगा व चप्पल सब कुछ और यहां पर प्राइस एकदम फिक्स रहता है, जो कि मात्र ₹100 है. इसलिए यहां पर जब आप आयेंगे. आपको अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी, खूबसूरती भी शानदार रहती है.

यहां पर आपको खासतौर पर फैशनेबल जूती, कैजुअल जूती, साधारण चप्पल, हैंडबैग, क्लच, मिनी बैक, बैकपैक ये सारी चीज का कंबीनेशन देखने को मिलेगा और यह सब आसपास ही है. मतलब की एक दुकान के बगल में दूसरा आपको यह देखने को मिल जाएगा. आपको इसके लिए कोई बहुत अधिक चलने की जरूरत भी नहीं है.

अपना दुकान लगाए अभिषेक बताते हैं कि हम लोग दोपहर में आ जाते हैं और रात के 10 बजे तक दुकान लगाते हैं. खासतौर पर शाम के वक्त या फिर रात के वक्त अधिक भीड़ देखने को मिलती है. क्योंकि ये रांची का सेंटर पॉइंट है. इसीलिए खरीदारी भी बहुत ही अच्छी होती है. हमारे पास आपको फैशनेबल से लेकर सिंपल जूती देखने को मिलेगी. यहां का प्राइस भी एकदम फिक्स रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, मनोज बताते हैं कि आपको हमारे पास हैंडबैग देखने को मिल जाएगा. जहां बड़े-बड़े गुची जैसे कंपनी का एकदम रिप्लिका देखने को मिलेगा और मात्र ₹100 में. छोटा लीजिए या बड़ा लीजिए जो लेना है ले लीजिए, एक ही दाम है और यह चलता भी है. यही कारण है कि खासतौर पर कॉलेज जाने वाली लड़कियां जो हैं. वह काफी पसंद करती है.

यहां पर शॉपिंग कर रही प्रियंका बताती हैं कि हम लोग अक्सर यहां से शॉपिंग करते हैं. यहां के सस्ते बैग की खासियत यह होती है कि आप यहां से दो-तीन ले जाते हैं और बदल बदल कर इस्तेमाल करते हैं. अगर हम महंगा शोरूम से लिए तो हर दिन 2 साल के लिए लगातार इस्तेमाल करना होता है तो यह बोरिंग हो जाता है, लेकिन यहां पर सस्ते में 4-5 ले जाओ और हफ्ते में 5 दिन अलग-अलग इस्तेमाल करो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top