भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार के बारियातु में फल व्यवसायी की हत्या का खुलासा:लूट के लिए...




लातेहार जिले के बारियातु थाना क्षेत्र में 10 मई 2026 को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शव की पहचान ओडिशा के पुरी जिले के 50 वर्षीय फल व्यवसायी शेख शदाकत अली के रूप में हुई है। इस मामले में लूट के इरादे से हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, नावावीह गांव स्थित एनएच-22 से करीब 200 मीटर दूर पुलिया के नीचे से शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान सोशल मीडिया और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से की गई। गिरफ्तार आरोपियों में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र निवासी इकबाल अंसारी (30) और अवध कुमार साहु उर्फ माधु शामिल हैं। गमछे से गला घोंटकर हत्या कर थी दी बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने बताया कि शेख शदाकत अली अपनी महिंद्रा पिकअप वाहन से फल का व्यापार करते थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट के इरादे से पहले मृतक को शराब और गांजा पिलाया। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने मृतक के दोनों हाथ पीछे बांध दिए और उनकी कलाई भी काट दी थी। हत्या के बाद शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतक की पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी दल में बारियातु और बालूमाथ थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top