भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के ‘परफ्यूम इंजीनियर’ धर्मा… 10वीं पास के बाद खड़ी की 2...


Last Updated:

Ranchi Perfume Engineer Dharma: झाराखंड की राजधानी रांची के धर्मा जो की परफ्यूम बनाने का काम करते हैं और लोग उन्हें परफ्यूम इंजीनियर बोलते हैं. आपकी आंखों के सामने ही वह आपको परफ्यूम बनाकर दे देंगे. इसकी सबसे खास बात यह है कि जो भी महक आपको चाहिए अब बस इनको बता दीजिए. वह तुरंत फार्मूला तैयार करके आपके सामने आपको बना कर दे देंगे. वह बड़े-बड़े ब्रांड को एक मिनट में कॉपी कर लेते हैं.

धर्मा की आज खुद की फैक्ट्री है और टर्न ओवर 2 करोड़ से अधिक है. इसकी सबसे खास बात यह है कि वह खुद 10वीं पास हैं. धर्मा बताते हैं उनकी खुद की कंपनी है, जिसका नाम धर्म स्पिरिचुअल लिमिटेड है. इस कंपनी के तहत वह अपने हाथों से सारे परफ्यूम को मैन्युफैक्चर करते हैं.

आप मुझे बाहर से एक पत्ता या फिर एक फूल तोड़ कर दे दीजिए और बोलिए कि इसका सुगंध तैयार कर दीजिए, वह 1 मिनट में तैयार करके दे देंगे. धर्मा बताते है कि वह 10वीं पास हैं और घर से ₹1 भी नहीं लिया था. किसी से कोई सहायता नहीं मिली.

परफ्यूम का ऐसा नशा था कि बचपन में जो पॉकेट मनी मिलता था. लोग उसे लेकर रेस्टोरेंट जाते या इधर-उधर मेले में जाते थे और वह परफ्यूम की दुकान तलाशते थे और वहां से अलग-अलग सुगंध को समझता थे कि यह क्या है और यह कैसे बनता है. इस तरह से उनकी दीवानगी थी. उन्होंने परिवार को बताया भी कि परफ्यूम बनाना चाहता हैं, तो लोगों ने कहा कि ये पागल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में उन्होंने खुद ही 4 साल सिर्फ और सिर्फ परफ्यूम बनाने में लगा दिया. उन्हें 4 साल लगा अपने आप को एक्सपर्ट करने में ट्रेनिंग भी ली, लेकिन, ट्रेनिंग से अधिक खुद की मेहनत रंग लाई. वह हर दिन 10 -12 घंटा परफ्यूम बनाते थे और आज आलम यह है कि उनकी खुद की फैक्ट्री है और साथ में वर्कर भी हैं. जहां 40 लोग काम करते हैं.

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं, बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग बसु और एक्टर कार्तिक आर्यन तक उनसे परफ्यूम ले चूके हैं. अपने इंस्टाग्राम ऑफिशल हैंडल में उन्होंने इसका वीडियो भी डाला है. जहां एक बोतल की कीमत ₹300 से शुरू होकर 30,000 तक जाता है. लोग डिमांड करके 30,000 का बोतल ले जाते हैं. ऐसे में उन्हें लगता है कि अगर किसी एक चीज के प्रति अगर आप पूरी तरह समर्पित हो जाएं और पूरी ईमानदारी से तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top