भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour |...


PM Modi Netherlands Visit Live: निदरलैंड्स में भारत की धमक और कूटनीतिक रिश्तों की गूंज दिख रही है. इसी क्रम में पीएम भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद राजशाही परिवार से मिलने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के शाही राजा-रानी राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की मुलाकात हुई. इस शाही मुलाकात का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पीएम मोदी और डच राजा-रानी के बीच की शानदार केमिस्ट्री और आपसी सम्मान को साफ तौर पर देखा जा सकता है. यह बैठक केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि कूटनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड दुनिया भर में बड़े वैश्विक प्रोजेक्ट्स को हासिल करने और एक पारदर्शी व भरोसेमंद ‘सप्लाई चेन’ के निर्माण के लिए रणनीतिक तौर पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की विश्व को देन और भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए आगे कहा, यहां बैठे अनेक परिवारों की कहानी प्रवासन की कहानी नहीं, यह सांस्कृतिक आस्था के बीच तमाम संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी है. उस दौर में तब किसी ने सोचा नहीं था कि दो महासागर पार करने के बाद भी भारतीयों की पहचान इतनी जीवंत रहेगी. आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़ गए, लेकिन कुछ चीजें उनके साथ रहीं, अपनी मिट्टी की खशबू, त्योहार की संस्कृति, भजन की धुनें और पूर्वजों के संस्कार. समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं लेकिन भार की विविध संस्कृति अपने लोगों के दिलों में धड़कता है.

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत-यूरोप आर्थिक संबंधों को नई गति मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा. एम्स्टर्डम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-ईयू एफटीए ने व्यापार और निवेश संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के साथ सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वह डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नीदरलैंड के राजा विलेम अलेक्जेंडर तथा महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर डच सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इनमें नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, एडजुटेंट जनरल और चीफ ऑफ मिलिट्री हाउसहोल्ड रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार तथा नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन शामिल थे.

हेग में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया. इस दौरान कलाकारों ने गरबा और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. नीदरलैंड प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का दूसरा चरण है. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, निवेश और भारत-यूएई साझेदारी को लेकर अहम चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई को भारत का दूसरा घर बताते हुए गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभार जताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई के समर्थन में भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई. उन्होंने कहा कि यूएई पर हुए हमलों की भारत कड़ी निंदा करता है और नई दिल्ली हर परिस्थिति में अबू धाबी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. प्रधानमंत्री ने कठिन परिस्थितियों में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए यूएई सरकार और शाही परिवार की सराहना भी की. प्रधानमंत्री मोदी की यह विदेश यात्रा भारत के वैश्विक आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. खासकर यूरोप के साथ व्यापार, तकनीक और हरित ऊर्जा सहयोग को लेकर भारत की सक्रिय कूटनीति पर दुनिया की नजर बनी हुई है.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत में चिप निर्माण को बड़ी उड़ान, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच अहम समझौता

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. एक संयुक्त बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच सेमीकंडक्टर उपकरण दिग्गज ASML ने भारत में चिप निर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. गौरतलब है कि नीदरलैंड की कंपनी ASML को लिथोग्राफी उपकरणों की श्रेणी में वैश्विक एकाधिकार हासिल है, जो एडवांस और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर के उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीक मानी जाती है. इस अहम साझेदारी से भारत के चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लक्ष्य को काफी गति मिलने की उम्मीद है.

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को सौंपे

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाते हुए, नीदरलैंड्स ने शनिवार को एक विशेष समारोह में 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को वापस सौंप दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के जरिए भारत को वे 21 तांबे की प्लेटें वापस मिल गई हैं, जिनकी वापसी के लिए देश 2012 से लगातार प्रयास कर रहा था. राजराजा चोल प्रथम के शासनकाल से जुड़े और लगभग 30 किलोग्राम वजनी ये ताम्रपत्र, जो चोल राजवंश की शाही मुहर वाले एक मजबूत कांस्य छल्ले (रिंग) से बंधे हुए हैं, चोल साम्राज्य के सबसे प्रामाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों और भारत के बाहर मौजूद सबसे अहम तमिल विरासतों में से एक माने जाते हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: खेल के जरिए और करीब आ रहे भारत और नीदरलैंड- पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और नीदरलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करने में खेलों के अहम योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने क्रिकेट और हॉकी का विशेष रूप से उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे खेल दोनों देशों के नागरिकों को एक मजबूत सूत्र में पिरोने और उनके आपसी रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने में एक अहम कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने एक्स पर निदरलैंड्स में स्वागत की कुछ झलकियों को शेयर किया

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने एक्स पर नीदरलैंड्स में उनकी स्वागत की कुछ झलकियों को पोस्ट किया है. एक पोस्ट को शेर करते हुए लिखा, ‘कम्युनिटी प्रोग्राम में महाराष्ट्र की शानदार संस्कृति ज़िंदा हो गई. सच में, यह महाराष्ट्र की परंपराओं का एक यादगार जश्न था जो दुनिया भर में पॉपुलर हो रही हैं.’ उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘असम के कल्चर की एक झलक ने नीदरलैंड्स में कम्युनिटी प्रोग्राम में एक खास जान डाल दी. ग्लोबल स्टेज पर असम की कल्चरल स्पिरिट का एक शानदार उदाहरण.’ इंडियन क्मयुनिटी के संबोधन के दौरान का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हेग में कम्युनिटी प्रोग्राम में भारतीय समुदाय के ज़बरदस्त उत्साह और प्यार से बहुत खुश हूं. उनकी एनर्जी और भारत के साथ उनका जुड़ाव बहुत खास है.’
1.

2.

3.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड्स भरोसेमंद और पारदर्शी सप्लाई चेन शुरू करेंगे- पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से एक बेहद अहम और गर्मजोशी भरी मुलाकात की है. इस शाही बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत और नीदरलैंड्स के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश वैश्विक मंच पर समन्वय स्थापित कर प्रमुख ग्लोबल परियोजनाओं पर एक साथ काम कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी विशेष प्रकाश डाला कि भारत और नीदरलैंड्स दुनिया भर में एक भरोसेमंद और पारदर्शी ‘सप्लाई चेन’ (आपूर्ति श्रृंखला) बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिससे भविष्य में दोनों देशों के व्यापारिक, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई मिलेगी.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग पर पीएम मोदी का जोर

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि दोनों देश वैश्विक मंच पर समन्वय स्थापित कर प्रमुख वैश्विक परियोजनाओं को हासिल कर सकते हैं. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दोनों देश एक विश्वसनीय और पारदर्शी सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) बनाने के लिए सक्रिय रूप से एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने हेग में भारतीय समुदाय से बातचीत की, नीदरलैंड्स में भारत के मून मिशन का जिक्र

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी का नीदरलैंड्स में भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. साथ ही उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की. उन्होंने अपने संबोधन में भारत स्पेस एक्सप्लोरेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी में की उपलब्धियों पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत चांद के उस हिस्से तक भी पहुंच गया जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था.’ देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत का यह पैमाना हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी दिखता है. भारत में बन रहे सोलर पार्क दुनिया के सबसे बड़े पार्कों में से हैं.’

PM Modi Netherlands Visit Live: आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है- नीदरलैंड्स में पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स मोबाईल मैन्युफैक्चर पर बात की. उन्होंने वर्तमान में भारत में मोबाईल मैन्युफैक्चर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इम्पोर्ट करते थे. आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है. ये जो स्पीड और स्केल है इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान इनोवेशन पावर्ड है. हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा आज पूरी दुनिया में होती है. यह भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है. आज पैसा रखना है तो डिजिटल वॉलेट है. डॉक्यूमेंट रखने है तो डीजी लॉकर है. ट्रेवल करना है, तो डीजी यात्रा है. हेल्थ केयर का लाभ लेना हो, तो डिजिटल हेल्थ आईडी है. आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन होते हैं, यानी पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजैक्शन में आधे से ज्यादा केवल भारत में हो रहे हैं और स्टार्टअप तो आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है.

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी…’ पीएम मोदी ने क्यों जताई यह चिंता

ईरान-अमेरिका जंग और इस कारण होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से पैदा हुए ऊर्जा संकट पर भी पीएम मोदी ने चिंता जताई. उन्होंने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘साथियों, भारत जब सफल होता है तो पूरी मानवता को उसका फायदा होता है. लेकिन आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां भी है. आज की दुनिया किस तरह नई-नई चुनौतियों से जूझ रही है. पहले कोरोना आया, फिर युद्ध होने के कारण आज एनर्जी क्राइसिस हैृ. यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है. हम सभी देख रहे हैं. अगर यह स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा. बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी. साथियों ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चैन की बात कर रही है और तब भारत और नीदरलैंड मिलकर एक ट्रस्टेड ट्रांसपेरेंट फ्यूचर रेडी सप्लाई चैन बनाने में जुटे हैं. एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर वॉटर सिक्योरिटी तक नीदरलैंड्स और भारत मिलकर काम कर रहे हैं. ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर हमारा कोऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण है और भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच जो ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है. इससे भारत और नीदरलैंड्स की साझेदारी और मजबूत होगी.’ यहां पढ़ें विस्तृत समाचार…

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘भारत चांद पर भी वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया’ नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी

‘भारत चांद पर भी वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया’ नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत की सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘चांद पर भी भारत वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था. और न्यूक्लियर एनर्जी में दुनिया के सबसे एडवांस फास्ट ब्रीडर रिएक्टर भी आज सफलता के साथ काम कर रहा है. साथियों भारत की जो ये स्केल है, ये हम इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में भी देख रहे हैं. आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वो विश्व के सबसे बड़े उनमें से एक है. सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और लंबे ब्रिजेज हो, सबसे लंबे एक्सप्रेस वे हो, सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क हो, सबसे बड़े सिविल एविएशन नेटवर्क हो. सबसे बड़े इलेक्ट्रीफाइड रेल नेटवर्क हो इनमें से अनेक आज भारत में बन रहे हैं.’

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘आज का भारत अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा…’ नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘साथियों आज भारत की एस्पिरेशन सिर्फ अपनी सीमाओं तक नहीं है. भारत चाहता है, वो ओलिंपिक्स होस्ट करे. ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने. ग्रीन हाइड्रोजन लीडर बने और दुनिया का ग्रोथ इंजन बने. बात वही है, एस्पिरेशंस अनलिमिटेड है और हमारे एफर्ट्स की स्केल भी उतनी ही बड़ी है. रिकॉर्ड हाईवेज कंस्ट्रक्शन, रिकॉर्ड रेल इलेक्ट्रिफिकेशन, वंदे भारत जैसी सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें और दुनिया का इतना बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी… बड़े से बड़ा लक्ष्य हो आज का भारत कहता है हम यह लक्ष्य पाकर के ही रहेंगे… और हम यह करके दिखा रहे हैं. साथियों आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है…

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘आज से 12 साल पहले 16 मई को…’ पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को बताई वह खास बात

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘आज 16 मई है. और ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है. सोचिए जरा और सोचिए आज से 12 वर्ष पहले 2014 में 16 मई 2014 कुछ खास हुआ था. 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. बरसों को बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था. एक वो दिन था और एक आज का दिन है. कोटी कोटी भारतवासियों का विश्वास मुझे ना रुकने देता है और ना थकने देता है. यह नॉनस्टॉप चले ही जा रहा है. साथियों, बहुत छोटी आयु से ही मैं देश भक्ति के रंग में रंग गया.’

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़कर आए थे, लेकिन कुछ चीजें हमेशा साथ रही… भारतीय समुदाय से पीएम मोदी

पीएम मोदी ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़कर आए थे. लेकिन कुछ चीजें हमेशा उनके साथ रही. अपनी मिट्टी की खुशबू. अपने त्योहारों की स्मृतियां. भजन की धुनें. अपने पूर्वजों के संस्कार. साथियों मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गई. लेकिन भारत का डायवर्स कल्चर आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. पीढ़ियां बदल गई. देश बदल गए. परिवेश बदल गए. लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले. अपनापन नहीं बदला.’

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘मैं भूल ही गया था कि नीदरलैंड में हूं…’ द हेग में भारतीय समुदाय का जोश देख बोले पीएम मोदी

नीदरलैंड्स की राजधानी द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं. ऐसे लग रहा है कि भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है. वैसे तो द हेग को दुनिया सिटी ऑफ पीस एंड जस्टिस के रूप में जानती है. इस माहौल को देखकर लग रहा है, द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है.’

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद हमेशा ही सुखद अनुभव…’ नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में नीदरलैंड्स की राजधानी द हेग में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे. इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद करना हमेशा ही सुखद अनुभव होता है.’

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत-नीदरलैंड के संबंधों में बड़ा मोड़ है पीएम मोदी का यह दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप में भारत की रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपने कई देशों के कूटनीतिक दौरे के तहत शुक्रवार शाम को नीदरलैंड पहुंचे. वह 17 मई तक यहां रहेंगे. प्रधानमंत्री का नीदरलैंड का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले उन्होंने 2017 में यहां का दौरा किया था. मौजूदा दौरा भारत-नीदरलैंड के आपसी संबंधों के एक अहम मोड़ पर हो रहा है और इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है.

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बात, किंग-क्वीन से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज राजधानी हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसके अलावा, वह अपने आधिकारिक दौरे के तहत शनिवार को किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मिलेंगे. प्रधानमंत्री के अपने प्रवास के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करने और नीदरलैंड के बड़े बिजनेस लीडर्स से बातचीत करने की भी उम्मीद है.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत की झलकियां शेयर की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय की तरफ से किए गए शानदार स्वागत की कुछ झलकियां साझा की हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘कल नीदरलैंड में भारतीय समुदाय का स्वागत शानदार था. स्वागत में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम का डांस परफॉर्मेंस शामिल था. इसमें गरबा परफॉर्मेंस भी शामिल था.’

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड में दिखी भारतीय संस्‍कृति की झलक

पीएम मोदी नीदरलैंड यात्रा लाइव: नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भारतीय संस्कृति की रंगारंग झलक देखने को मिली. होटल पहुंचने पर पीएम मोदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया. इस दौरान कलाकार रीमा ने प्रस्तुति दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व और खुशी का पल था. रीमा ने कहा कि पूरा अनुभव बेहद शानदार और यादगार रहा. प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे हैं. उनकी इस यात्रा को भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी के स्वागत के दौरान भारतीय समुदाय में भी खास उत्साह देखने को मिला.

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय में उत्‍साह

पीएम मोदी नीदरलैंड यात्रा लाइव: नीदरलैंड के हेग में प्रधानमंत्री Narendra Modi की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल है. नीदरलैंड में रहने वाली भारतीय नृत्य विशेषज्ञ चंद्रिका सुंदरारमन ने कहा कि वर्ष 2017 में भी उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला था और अब उनकी दोबारा यात्रा से भारतीय समुदाय बेहद खुश है. उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. चंद्रिका के अनुसार, डच नागरिक भारत के प्रति गहरी रुचि दिखाते हैं, जो दोनों देशों के सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top