Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 17 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. व्यापार, नौकरी और पढ़ाई में सफलता के साथ धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा.
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तय किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है, इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में संचरण करेगा, जिसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कई मायनों में लाभदायक रहने वाला है.
आज का दिन खासकर व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है. अगर लंबे समय से किसी काम में पैसा लगाने की सोच रहे थे, तो आज का दिन निवेश के लिए अनुकूल रह सकता है. व्यापार में नई योजना शुरू करने का मौका मिल सकता है और पुराने कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं. जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ था, उन्हें आज राहत मिल सकती है और दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और अधिकारी भी आपके काम से खुश नजर आ सकते हैं.
परिवार के साथ समय बिताने का मौका
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज शांतिपूर्ण और खुशहाल बना रहेगा. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लंबे समय से चल रही किसी घरेलू परेशानी का समाधान भी निकल सकता है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार के सदस्य आपके फैसलों का समर्थन करेंगे. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा.
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों को मिल सकती है सफलता
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं. अगर किसी परीक्षा या इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं, तो सकारात्मक समाचार मिल सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. आज गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और करियर को लेकर नई दिशा मिल सकती है.
यात्रा का बन रहा है योग
आज यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा कामकाज, व्यापार या पारिवारिक कारणों से हो सकती है और आपके लिए लाभदायक साबित होगी. यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. वहीं वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा. शाम के समय डिनर पार्टी या कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे दिन और भी यादगार बन जाएगा. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुख, शांति और सफलता लेकर आने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें