Last Updated:
Mahila Shakti Saving Account : अगर आप भी सेविंग अकाउंट खुलवाने की तैयारी में हैं और किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रही हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा के महिला शक्ति सेविंग अकाउंट में आवेदन कर सकते हैं. इस कैटेगरी में आपको कई तरह की सुविधा मिलने के साथ लॉकर से लोन तक तमाम छूट भी दी जाती है.
बैंक ऑफ बड़ौदा महिला शक्ति सेविंग अकाउंट ऑफर कर रहा है.
Mahila Shakti Saving Account : महिलाओं के लिए बैंक और सरकार अलग-अलग योजनाएं लेकर आती है. कुछ लोग तो इन योजनाओं का फायदा सिर्फ इसलिए नहीं उठा पाते हैं, क्योंकि उन्हें जानकारी नहीं होती. जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा के महिला शक्ति सेविंग अकाउंट (Mahila Shakti Saving Account) के बारे में कम ही लोगों को पता है. यह अकाउंट सामान्य बचत खाते से अलग है और इस पर ज्यादा ब्याज के साथ ही लोन पर तमाम तरह की छूट भी मिलती है.
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह सेविंग अकाउंट सिर्फ महिलाओं के लिए ही है. 18 साल से अधिक उम्र की कोई भी भारतीय महिला इस बचत खाते को खुलवा सकती है. इस सुविधा के तहत सिंगल अकाउंट के साथ ज्वाइंट खाता भी खुलवाया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि ज्वाइंट खाताधारक में दोनों ही जीवित हों अथवा कम से कम एक खाताधारक जरूर जीवित रहना चाहिए. अगर ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जाता है तो इसका बेनिफिट पहले खाताधारक को ही मिलेगा.
मिनिमम बैलेंस का क्या नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस तरह के बचत खाते पर मिनिमम बैलेंस के नियमों को भी सरल किया है. यह खाता खुलवाने वाली महिलाओं को शहरी और मेट्रो में खाता खुलवाने पर मिनिमम बैलेंस के रूप में 3,000 रुपये रखना जरूरी होता है. इसके अलावा अर्द्ध शहरी इलाके के खातों के लिए 2,000 का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है, जबकि ग्रामीण इलाकों में खोले गए ऐसे खातों में सिर्फ 1 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है. इस खाते में मैक्सिमम लिमिट कोई नहीं है. अगर मिनिमम बैलेंस नहीं रखा गया है तो 6 फीसदी चार्ज लग सकता है. यह चार्ज मिनिमम 50 रुपये से मैक्सिमम 100 रुपये हो सकता है.
फायदों की लंबी लिस्ट
- लॉकर : महिलाओं को इस सेविंग अकाउंट के जरिये छोटे साइज के लॉकर की फीस में सालाना 25 फीसदी छूट मिलेगी.
- ऑटो लोन : कार खरीदने के लिए ऑटो लोन लेना है तो प्रोसेसिंग फीस पर 25 फीसदी डिस्काउंट दिया जाता है.
- होम लोन : होम लोन पर भी महिलाओं को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 25 फीसदी डिस्काउंट दिया जाता है.
- ब्याज : इस बचत खाते के जरिये लोन लेने पर लगने वाले ब्याज में भी 0.25 फीसदी तक कंसेशन दिया जाता है. यह छूट दोपहिया वाहनों पर भी मिलती है.
- अन्य सुविधाएं : ट्रैवल इंश्योरेंस पर 25 फीसदी छूट मिलेगी, जबकि पहले साल का डीमैट अकाउंट चार्ज फ्री होता है और खाते के साथ प्लेटिनम रूपे डेबिट कार्ड मिलता है.
शॉपिंग पर भी जमकर ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा के इस सेविंग अकाउंट पर महिलाओं को शॉपिंग ऑफर भी दिया जाता है. बैंक के कार्ड पर तमाम तरह के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जाते हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए कॉम्प्लीमेंटरी खाता खोलने की भी सुविधा मिलती है. इसका मतलब है कि बच्चों के सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए अलग से आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी. खाता खुलवाने वाली महिलाओं को पर्सनल एक्सीडेंटल कवरेज भी मिलता है. इस खाते को ऑनलाइन और बैंक जाकर ऑफलाइन आवेदन देकर भी खुलवाया जा सकता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें