भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन अब रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पड़ोसी बनेंगे। नगड़ी अंचल स्थित दलादली में ईशान किशन का नया आशियाना बनने की तैयारी शुरू हो गई है।
.
ईशान किशन की बिल्डिंग धौनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा। नगड़ी अंचल अंतर्गत मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर ईशान किशन का बहुमंजिला भवन बनेगा।

ईशान किशन की बिल्डिंग धौनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा।
रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) ने रिंग रोड के किनारे स्थित इस जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया है। बिल्डिंग के दो तल्ले में व्यावसायिक गतिविधियां चलेंगी। इसमें कार्यालय और शो-रूम बनाए जाएंगे। जबकि आठ तल्ला आवासीय फ्लैट होगा। इस जमीन पर सिर्फ एक ब्लॉक ही बनेगा। लेकिन इस सोसाइटी में काफी लग्जरी सुविधाएं दी गई है।
नक्शा पास हो गया, अब जल्द तैयार होगी बिल्डिंग
ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने बताया कि धौनी के घर के पास ही काफी पहले कन्वर्जन पर जमीन ली गई थी। अब उस जमीन पर 11 मंजिला बिल्डिंग का नक्शा पास हो गया है। अब इसपर तेजी से निर्माण कार्य होगा। जल्द ही रिंग रोड के किनारे ईशान के सपनों का बिल्डिंग तैयार होगा। क्योंकि, बिल्डिंग को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।

ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने बताया कि धौनी के घर के पास ही काफी पहले कन्वर्जन पर जमीन ली गई थी। अब उस नक्शा पास हो गया है।
सोसाइटी में प्लेग्राउंड से लेकर गेस्ट हाउस तक होगा
ईशान किशन की जमीन पर स्वीकृत नक्शे में काफी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रोजेक्ट में ओपन स्पेस के रूप में प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम, स्विमिंग पूल, जिम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, सैलून-पार्लर, मेडिकल और डिपार्टमेंटल स्टोर की सुविधाएं विकसित की जाएगी। पूरे सोसाइटी में ओपन स्पेस अधिक रखने पर जोर दिया गया है। सामने के हिस्से में फ्रंट सेट बैंक भी अधिक रखा गया है, ताकि बिल्डिंग का फ्रंट लुक बेहतरीन लगे।

ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस 75 डिसमिल जमीन पर भूमि पूजन किया था।
2022 में हुआ था भूमि पूजन
ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस 75 डिसमिल जमीन पर भूमि पूजन किया था। शगुन ईशान इंफ्रा नाम से एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाई थी। इसी कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। भूमि पूजन के समय ही तय हो गया था कि अब वे धौनी के पड़ोसी बनेंगे।
—————————————–
इसे भी पढ़ें…
धौनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड का नोटिस:रेजिडेंशियल प्लॉट पर पैथोलॉजी लैब चलाने का आरोप, 15 दिन में मांगा जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। मामला रांची के हरमू इलाके में स्थित H-10A आवासीय प्लॉट से जुड़ा है।
बोर्ड का आरोप है कि यह प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान में वहां कथित तौर पर एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह आवंटन की शर्तों का उल्लंघन है।
नोटिस में धोनी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो प्लॉट का आवंटन रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें..