भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुनिया का इकलौता सांप सूखे पत्तों-टहनियों से बनाता है घोंसला, 1 बार...


होमताजा खबरनॉलेज

इकलौता सांप सूखे पत्तों-टहनियों से बनाता है घोंसला, 1 बार में देता है 40 अंडे

Last Updated:

King Cobra Snake Make Nest: किंग कोबरा दुनिया के सबसे मुश्किल से दिखने वाले सांपों में से एक है. यह विलुप्त होने की कगार पर है. यह एकमात्र ऐसा सांप है जो अपने अंडों के लिए घोंसला बनाता है. एक बार में 30-40 अंडे देता है. हाल में एक जंगल में कुछ स्थानीय लोगों ने कोबरा का एक घोंसला देखा.

ख़बरें फटाफट

इकलौता सांप सूखे पत्तों-टहनियों से बनाता है घोंसला, 1 बार में देता है 40 अंडेZoom

कोबरा सांप विलुप्त होने की कगार पर है.

देश और दुनिया में सांपों को लेकर तरह-तरह की कहानियां हैं. सांप विषैले भी होते हैं और विषहीन (बिना जहर के) होते हैं. सांपों की हजारों प्रजातियां हैं. इन प्रजातियों में कोबरा सबसे खतरना और जहरीला माना जाता है. हाल में नेपाल के एक जंगल में सांप का घोंसला मिला है. नेपाल के एक कम्युनिटी फ़ॉरेस्ट में स्थानीय लोगों को मशरूम इकट्ठा करते किंग कोबरा का एक दुर्लभ घोंसला दिखाई दिया. यह खोज दो वजहों से खास है: किंग कोबरा को विलुप्त होने के खतरे वाली प्रजाति माना जाता है और ये एकमात्र ऐसे सांप हैं जो घोंसला बनाते हैं.

‘द राइजिंग नेपाल’ के मुताबिक, कम्युनिटी फ़ॉरेस्ट के चेयरमैन भंडारी ने बताया कि 15 जुलाई को घोराही सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-18 के अम्बे कम्युनिटी फ़ॉरेस्ट में झाक्री सोटा के पास मशरूम ढूंढते समय लोगों को यह घोंसला मिला. उन्होंने बताया कि घोंसला मिलने के बाद, सांपों को बचाने और उनके संरक्षण का काम करने वाले कुलदीप न्यूपाने की मदद से उस जगह को सुरक्षित किया गया. न्यूपाने पिछले 4 सालों से इस इलाके में सांपों को बचाने और उनके संरक्षण का काम कर रहे हैं. घोंसले वाली जगह पर लोगों का आना-जाना सीमित कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को आस-पास के इलाके में घास, जलाऊ लकड़ी और मशरूम इकट्ठा करने से रोक दिया गया है.

यहां देखिए कोबरा का घोंसला

कोबरा कैसे बनाते हैं घोंसला

सांपों पर रिसर्च करने वाले और संरक्षणवादी बसंत सुबेदी ने बताया कि मादा किंग कोबरा सूखी पत्तियों, टहनियों और अन्य कई वनस्पतिय चीजों से घोंसला बनाती हैं और अंडे से बच्चे निकलने तक वहीं रहती है.

कितने महीने में फूटते हैं अंडे

मादा किंग कोबरा आमतौर पर 30 से 40 अंडे देती है, जो दो से तीन महीने में फूटते हैं.

कोबरा सांपों की लंबाई

इस प्रजाति के सांप 18 फ़ीट (5.5 मीटर) से ज़्यादा लंबे हो सकते हैं और इन्हें दुनिया का सबसे लंबा ज़हरीला सांप माना जाता है,

कोबरा सांप क्यों ज़रूरी है?

किंग कोबरा जहरीले और बिना जहर वाले, दोनों तरह के सांपों को खाकर इकोलॉजिकल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं. सुबेदी ने कहा कि अगर किंग कोबरा की आबादी कम होती है, तो दूसरे जहरीले सांपों की संख्या में इजाफा होगा, जिससे सांप के काटने के मामले बढ़ सकते हैं.

कोबरा को संरक्षण की कोशिशों को बढ़ावा देना

इस खोज ने नेपाल में वाइल्डलाइफ़ संरक्षण पर बहस को फिर से हवा दी है. हालांकि किंग कोबरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विलुप्त (vulnerable) होने वाली प्रजाति के तौर पर कैटीगराइज किया गया है, लेकिन संरक्षणवादियों का कहना है कि इसे अभी नेपाल की संरक्षित वाइल्डलाइफ़ प्रजातियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है. यह अहम खोज मज़बूत कानूनी सुरक्षा और प्राकृतिक आवास के संरक्षण की मांग को और बढ़ा सकती है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top