भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹50,000 की नौकरी के नाम पर सात समंदर दूर फंस गई युवती,...


Last Updated:

Simdega News: विदेश में 50 हजार रुपये महीने की नौकरी का सपना झारखंड की एक युवती के लिए डरावना अनुभव बन गया. सिमडेगा की रहने वाली प्रीति कुजूर को नौकरी का झांसा देकर ओमान भेजा गया. जहां कथित तौर पर वह मानव तस्करी का शिकार हो गईं. कई दिनों तक परेशानियां झेलने के बाद अब वह सकुशल भारत लौट आई हैं.

₹50,000 की नौकरी के नाम पर सात समंदर दूर फंसी युवती, आज लौट आई झारखंडZoom

प्रीति सकुशल भारत लौट आईं.

रांचीः झारखंड के सिमडेगा से मानव तस्करी के बाद एक युवती सकुशल वापस लौट आईं. प्रीति कुजूर को नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजा गया था. वहां उनका पासपोर्ट छीन लिया गया. इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल तक छीन लिया और कमरे में 15 दिनों के लिए कैद कर रखा गया. उसके बाद काम भेजा गया. 50 हजार तनख्वाह का वादा कर मात्र 25 हजार दिए जा रहे थे. अब वह सकुशल भारत लौट आईं.

प्रीति ने बताया कि ओमान पहुंचते ही उनका पासपोर्ट और मोबाइल छीन लिया गया. उन्हें करीब 15 दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया. बाद में जिस जगह काम पर भेजा गया, वहां भी उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. प्रीति के मुताबिक, भारत में उन्हें 50 हजार रुपये महीने की नौकरी का वादा किया गया था. लेकिन वहां सिर्फ 25 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा था. जब उन्होंने भारत लौटने की इच्छा जताई तो एजेंट ने मोटी रकम की मांग शुरू कर दी.

एजेंट ने लिए थे 1.20 लाख रुपये
उन्होंने बताया कि वापस लाने के नाम पर एजेंट ने उनसे 1.20 लाख रुपये भी ले लिए. इसके बावजूद न तो पैसे लौटाए गए और न ही उनकी वापसी कराई गई. इसके बाद उन्होंने झारखंड माइग्रेंट लेबर सेल से संपर्क किया. माइग्रेंट लेबर सेल की इंचार्ज शिखा ने बताया कि 19 जून को प्रीति का मामला उनके पास पहुंचा था. सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया. इसके बाद ओमान में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया और लगातार प्रयास के बाद प्रीति की सुरक्षित भारत वापसी कराई गई.

विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ FIR
मामले में युवती को विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ सिमडेगा में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सक्रिय मानव तस्करों के गिरोह पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि विदेश में नौकरी के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top