भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NASA में नौकरी कैसे मिलेगी: दुनिया की सबसे एडवांस्ड लैब और करोड़ों...


Last Updated:

How to Join NASA: क्या कोई भारतीय नासा में साइंटिस्ट बन सकता है? जानिए भारत से नासा पहुंचने का रास्ता, जरूरी कोर्सेस, नागरिकता के नियम, जॉब रोल्स और करोड़ों के सैलरी पैकेज की पूरी ए-टू-जेड जानकारी.

NASA में नौकरी कैसे मिलेगी: दुनिया की सबसे एडवांस्ड लैब और करोड़ों का पैकेजZoom

How to Join NASA: भारतीय भी नासा में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जानें कैसे

नई दिल्ली (How to Join NASA). ज्यादातर साइंस स्टूडेंट्स का एक अल्टीमेट सपना होता है- ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने और अंतरिक्ष की गहराइयों को नापने वाली दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी ‘नासा’ में काम करना. जब भी अंतरिक्ष, रॉकेट या नए ग्रहों की खोज की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहला नाम नासा का ही आता है. कई लोगों को लगता है कि नासा में सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही नौकरी पा सकते हैं और भारतीयों के लिए इसके दरवाजे बंद हैं. लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. भारतीय मूल के कई वैज्ञानिक और इंजीनियर (जैसे कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स) नासा में कामयाबी का परचम लहरा चुके हैं.

अगर आप भारत में रहकर तारों और सितारों की दुनिया के सपने देख रहे हैं तो आपके लिए भी नासा तक पहुंचने का रास्ता खुला है. यह रास्ता थोड़ा चैलेंजिंग है क्योंकि इसके लिए आपको सिर्फ किताबी कीड़ा नहीं, बल्कि लीक से हटकर सोचने वाला इनोवेटर बनना होगा. नासा में एंट्री पाने के कई रूट हैं- चाहे अमेरिकी नागरिकता के जरिए हो, टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटीज के जरिए हो या इसरो (ISRO) और नासा के जॉइंट प्रोजेक्ट के माध्यम से. जानिए भारतीय स्टूडेंट के रूप में आप नासा में कैसे जगह बना सकते हैं, आपको कौन से कोर्स करने होंगे, क्या योग्यता चाहिए और वहां कितनी सैलरी मिलती है.

नासा में नौकरी कैसे मिलेगी?

नासा में सिर्फ अंतरिक्ष यात्री (Astronauts) ही नहीं होते, बल्कि वहां वैज्ञानिक, इंजीनियर, डेटा एक्सपर्ट और टेक्नीशियन की बहुत बड़ी टीम काम करती है. नासा में नौकरी के लिए STEM (Science, Technology, Engineering, and Mathematics) फील्ड की पढ़ाई करना जरूरी है.

  • इंजीनियरिंग कोर्स: एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल या रोबोटिक्स इंजीनियरिंग.
  • साइंटिफिक कोर्स: एस्ट्रोफिजिक्स (Astro-physics), एस्ट्रोनॉमी, जियोलॉजी, डेटा साइंस या क्वांटम फिजिक्स.
  • हाइर एजुकेशन जरूरी: नासा में रिसर्च पदों के लिए सिर्फ बैचलर डिग्री काफी नहीं होती. इसके लिए किसी टॉप संस्थान से मास्टर डिग्री (M.Tech/MS) या पीएचडी (Ph.D.) करनी चाहिए.

NASA Eligibility Criteria: नागरिकता का नियम

नासा में सीधे परमानेंट नौकरी (Federal Job) पाने के लिए अमेरिकी नागरिकता (US Citizenship) होना अनिवार्य है. यह नासा का सख्त नियम है. लेकिन भारतीय नागरिकों के लिए भी यहां रास्ते खुले हैं:

  • ग्रीन कार्ड और नागरिकता: कई भारतीय स्टूडेंट्स पहले अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज (जैसे MIT, स्टैनफोर्ड, कैलटेक) से एमएस या पीएचडी करते हैं. इसके बाद वे वहां काम करते हुए ग्रीन कार्ड और फिर अमेरिकी नागरिकता हासिल करके नासा के लिए आवेदन करते हैं.
  • नासा कॉन्ट्रैक्टर: नासा कई निजी कंपनियों (जैसे स्पेसएक्स, बोइंग, लॉकहीड मार्टिन) और रिसर्च लैब के साथ मिलकर काम करता है. इन कंपनियों में विदेशी नागरिकों को नौकरी मिल सकती है और इनके जरिए आप नासा के प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं.

नासा में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?

नासा में नौकरी के लिए आप नीचे बताए गए तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  1. USAJOBS पोर्टल: अगर आपके पास अमेरिकी नागरिकता या वैध वर्क परमिट है तो आप अमेरिका सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट usajobs.gov पर जाकर सीधे नासा की वैकेंसीज के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  2. नासा इंटरनेशनल इंटर्नशिप (NASA I2): नासा चुनिंदा देशों के स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाता है. इसके लिए नासा की ऑफिशियल वेबसाइट के इंटरनेशनल इंटर्नशिप पेज पर नजर रखें.
  3. इसरो (ISRO) के जरिए: भारत की अपनी स्पेस एजेंसी इसरो और नासा कई जॉइंट मिशन (जैसे NISAR सैटेलाइट प्रोजेक्ट) पर काम करते हैं. इसरो में वैज्ञानिक बनकर भी नासा के साथ काम करने का गौरव पा सकते हैं.

NASA Jobs: नासा में किस पोस्ट पर नौकरी मिलेगी?

नासा में आपकी योग्यता के हिसाब से बेहतरीन रोल्स पर नौकरी मिल सकती है:

  • मिशन स्पेशलिस्ट/एस्ट्रोनॉट: अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले और स्पेस स्टेशन को संभालने वाले.
  • एयरोस्पेस इंजीनियर: रॉकेट, सैटेलाइट और स्पेसक्राफ्ट का डिजाइन तैयार करने वाले.
  • डेटा साइंटिस्ट: अंतरिक्ष से आने वाले सिग्नल्स, तस्वीरों और विशाल डेटा का एनालिसिस करने वाले.
  • प्लैनेटरी साइंटिस्ट: दूसरे ग्रहों के वातावरण, मिट्टी और वहां जीवन की संभावनाओं पर रिसर्च करने वाले.

नासा में कितनी सैलरी मिलती है?

नासा में सैलरी अमेरिकी सरकार के ‘जनरल शेड्यूल’ (GS) पे-स्केल के आधार पर तय होती है। यहाँ शुरुआती सैलरी भी बेहद शानदार होती है:

  • शुरुआती सैलरी (इंजीनियर/वैज्ञानिक): लगभग $65,000 से $90,000 सालाना (यानी करीब 54 लाख से 75 लाख रुपये).
  • अनुभवी वैज्ञानिक/सीनियर रोल्स: सीनियर वैज्ञानिकों और एस्ट्रोनॉट्स की सैलरी $120,000 से $160,000+ सालाना (यानी 1 करोड़ से 1.35 करोड़ रुपये से अधिक) तक जाती है.
  • इसके साथ ही वर्ल्ड क्लास हेल्थ इंश्योरेंस, रिसर्च फंड्स और दुनिया की सबसे एडवांस्ड लैब्स में काम करने का मौका मिलता है.

नासा में नौकरी और करियर ऑप्शंस के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nasa.gov/careers/ पर अपडेट्स चेक करते रहें.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top