रांची | पुंदाग स्थित राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में वट सावित्री पर्व और शनिदेव जयंती श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। राधा रानी का सफेद पोशाक व जड़ित आभूषणों से आकर्षक शृंगार किया गया। भोग में लड्डू, मेवा, फल और वेजिटेबल खिचड़ी अर्पित की गई। शनि जयंती पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और फिर महाआरती हुई। इधर, लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रांगण में विशेषकर विवाहित महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ नारायण की पूजा की।
Source link