सिटी रिपोर्टर } झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई रांची का वार्षिक अधिवेशन सह मेधा सम्मान समारोह संत जॉन्स हाई स्कूल में आयोजित हुआ। समारोह में 29 स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर्स और टॉपर्स छात्र शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि अगली बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लेकर आना प्राथमिकता होगी। इसके लिए जो भी रणनीतियां बनानी होगी बनाएंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जितेंद्र कुमार शामिल हुए। समारोह में शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूल के प्रिंसिपलों को भी सम्मानित किया गया।
Source link