भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में बार-बार बदल रहा मौसम:रांची सहित 20 जिलों में आज बारिश...




झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गई। रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं डालटनगंज में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। 20 मई को रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और खूंटी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 23 मई तक मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आज भी अधिकांश झारखंड में बारिश 18 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। 19 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। 19 और 20 मई को संताल परगना और मध्य क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अब तक सामान्य से 73% अधिक बारिश इस साल झारखंड में क्लाइमेट चेंज का स्पष्ट असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एक मार्च से अब तक राज्य में मौसम का असामान्य पैटर्न सामने आया है। मई जैसे गर्म महीने में भी पांच जिलों को छोड़कर 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। भीषण गर्मी का असर कम महसूस हो रहा है। अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री पार गया था, लेकिन मई में मौसम बदल गया। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। औसत तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। कई जिलों में दोगुनी बारिश, कुछ में कमी राज्य के छह जिलों बोकारो, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, रांची और सिमडेगा में सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं चतरा, गढ़वा, लोहरदगा, पाकुड़ और साहिबगंज में सामान्य से कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक औसतन 73 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि मई के अंतिम सप्ताह तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top