भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के बिरसा मुंडा जेल में शर्मनाक खेल! महिला बंदी का यौन...


Last Updated:

Ranchi Birsa Munda Jail Controversy: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक महिला बंदी के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने के आरोप ने झारखंड की सियासत में हलचल मचा दी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेल के काराधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

रांची: बिरसा मुंडा जेल में महिला बंदी का यौन शोषण! बाबूलाल ने CM को पत्र लिखाZoom

रांची होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने का दावा, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को पत्र लिख

रांची. खेलगांव स्थित रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में एक महिला बंदी के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने के आरोप ने झारखंड की सियासत में हलचल मचा दी है. महिला बंदी के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के काराधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जेल प्रशासन पर सबूत मिटाने के भी आरोप लगाए हैं और इसको लेकर शासन को सचेत किया है. साफ है कि मामला बेहद गंभीर है और अब इसे लेकर ही नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भी लिखा है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा गया तीखा पत्र

मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक औपचारिक और बेहद कड़ा पत्र लिखा है. मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर भी इस पत्र को साझा करते हुए मामले को सार्वजनिक किया है. उन्होंने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि जेल की सुरक्षित सलाखों के भीतर हुई यह घटना अत्यंत शर्मनाक और मानवता को पूरी तरह से झकझोर देने वाली है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस गंभीर आपराधिक मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है.

लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण का दावा

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि उन्हें विश्वसनीय आंतरिक प्रशासनिक स्रोतों से पुख्ता जानकारी मिली है. आरोप के अनुसार, न्यायिक अभिरक्षा में बंद एक असहाय महिला कैदी का जेल के सर्वोच्च पद पर बैठे काराधीक्षक द्वारा लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया. इसी प्रताड़ना के परिणामस्वरूप पीड़ित महिला वर्तमान में गर्भवती हो गई है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

सबूत मिटाने और गवाहों के तबादले की आशंका

बाबूलाल मरांडी ने केवल यौन शोषण का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि उन्होंने मामले को दबाने की प्रशासनिक साजिश का भी पर्दाफाश किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कारा महानिरीक्षक और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मिलकर इस पूरे मामले की फाइलों को गायब करने तथा आरोपी को बचाने में जुटे हैं. पत्र के अनुसार, वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को प्रभावित करने के लिए पीड़ित महिला को बीमारी का बहाना बनाकर जेल से बाहर अलग-अलग जगहों पर भेजा जा रहा है. इसके साथ ही मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण गवाहों और कर्मचारियों का अचानक तबादला भी कर दिया गया है

जेल की विश्वसनीयता पर खड़े हुए सवाल

मामले में बीजेपी नेता सी पी सिंह ने कहा कि मामला सही है या नहीं इसकी पुष्टि तो नहीं कर सकता, लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कई ऐसे प्रकरण जेल से सामने आ चुके हैं जिनके कारण जेल की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं. कहा कि जेल के अंदर से अपराधी धड़ल्ले से फोन का इस्तेमाल करते हैं. कैदियों से मुलाकात करने वालों से पैसे वसूले जाते हैं. पैसे का बंदरबांट नीचे से ऊपर तक होता है.

कांग्रेस ने मरांडी से पूछे सवाल

वहीं, बाबूलाल मरांडी के आरोप पर सत्ताधारी दल कांग्रेस प्रवक्ता किशोर नाथ शाहदेव का कहना है कि बाबूलाल मरांडी ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए यह पत्र लिखा है. ऐसे में बाबूलाल मरांडी को बताना चाहिए कि उनका कौन सा सूत्र जेल में है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस बात में जरा भी सच्चाई है तो सरकार मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी सुर्खियों में रहा है बिरसा मुंडा कारा

बहरहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की कई खबरें सुर्खियां बटोर चुकी हैं. ईडी ने भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से जुड़े मामलों की जांच की है. ऐसे में महिला बंदी के साथ यौन शोषण का यह मामला राज्य की राजनीति में तूल पकड़ता नजर आ रहा है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top