रातू20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रातू|पंडरा यातायात थाना की टीम ने सोमवार अपराह्न दलादली चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी रंजीत कुमार ने किया। इस दौरान बाइक और ऑटो चालकों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग और फैंसी नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों को चिन्हित किया गया।
पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई, जबकि ओवरलोडिंग कर रहे ऑटो चालकों पर जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 60 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की।
