भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में मौसम का दोहरा खेल जारी, कहीं जल रही धरती तो...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. जहां एक तरफ उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, दक्षिण और पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. IMD ने आज झारखंड के कई जिलों के लिए गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. यहां अधिकतम तापमान 40-44°C तक पहुंच सकता है. जबकि जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी 40-42°C के आसपास तापमान रहने की संभावना है. यहां लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान झारखंड में आज 25-28°C के बीच रह सकता है. रांची और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तापमान 24-26°C रह सकता है.

जानें आज कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

झारखंड में आज सबसे ज्यादा गर्मी पलामू, गढ़वा और डालटनगंज इलाके में रहने की संभावना है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यहां लू जैसे हालात बने रहेंगे और दोपहर में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. रांची मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम झारखंड में गर्म और शुष्क हवाओं का असर अधिक दिखाई देगा.

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जानें झारखंड में आज कहां होगी बारिश

आज झारखंड की राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर और दुमका में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD ने कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की भी आवश्यकता है.

झारखंड के कई जिलों में बारिश तो कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है

झारखंड में यहां आंधी-तूफान और वज्रपात का है खतरा

आज झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. रांची मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कई जिलों में अचानक तेज हवा और धूलभरी आंधी चल सकती है. इस दौरान लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए. साथ ही रांची, कोडरमा, चतरा में भी आंशिक खतरा बना रहेगा. आज पश्चिमी जिले का मौसम एकदम शांत रहने वाला है, हालांकि गर्म हवाएं दिनभर चलती रहेंगी.

झारखंड में यहां का मौसम रहेगा सुहावना

वहीं, झारखंड में आज सबसे कम तापमान रांची, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम के जिलों का रहने वाला है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके अलावा बारिश और बादलों की वजह से यहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top