भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

neet re exam 2026| NEET-UG Paper Leak LIVE: CBI जांच में बड़ा...


Last Updated:

NEET-UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है. अब तक CBI इस केस में 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट और अन्य आर…और पढ़ें

 LIVE: CBI जांच में बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के सारे सवाल असली पेपर से थे मैच Zoom

NEET-UG Paper Leak LIVE, neet 2026, neet ug 2026, neet paper leak live: नीट पेपर लीक मामले में क्‍या अपडेट है?

NEET-UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला अब सिर्फ बाहरी गैंग या कोचिंग नेटवर्क तक सीमित नहीं रह गया है. जांच अब सीधे NTA सिस्टम के अंदर तक पहुंचती दिख रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ अंदरूनी लोगों की भूमिका हो सकती है. सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस कथित ‘गेस पेपर’ को परीक्षा से पहले शेयर किया गया था उसमें मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से पूरी तरह मैच कर गए. इसके बाद NTA ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले प्रोफेसरों और ट्रांसलेटर्स के नाम CBI को सौंप दिए. अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच कई राज्यों तक फैल चुकी है.

‘गेस पेपर’ से खुला पूरा मामला

सूत्रों के मुताबिक NEET परीक्षा 3 मई को हुई थी. इसके चार दिन बाद यानी 7 मई को NTA को राजस्थान के सीकर से एक व्हिसलब्लोअर का ईमेल मिला.बताया गया कि इस शख्स ने पहले पेपर लीक की जानकारी NTA को दी और बाद में लीक पेपर का PDF भी भेजा. जब NTA ने इस PDF की असली प्रश्नपत्र से तुलना की तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.जांच में पाया गया कि केमिस्ट्री सेक्शन के 100 प्रतिशत सवाल असली पेपर से मैच कर रहे थे. वहीं बायोलॉजी के भी कई सवाल समान पाए गए.

NTA ने सौंपी पेपर तैयार करने वालों की सूची 

इस खुलासे के बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसके बाद NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी. बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं.इनमें ज्यादातर ट्रांसलेटर्स हैं, जबकि कुछ लोग फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के पेपर सेटर्स बताए जा रहे हैं.

कई भाषाओं में होता है पेपर ट्रांसलेशन

NEET परीक्षा देशभर में कई भाषाओं में आयोजित की जाती है. इसी वजह से NTA अलग-अलग भाषाओं के लिए ट्रांसलेटर्स नियुक्त करता है.प्रक्रिया के तहत एक ट्रांसलेटर अंग्रेजी से दूसरी भाषा में पेपर ट्रांसलेट करता है, जबकि दूसरा ट्रांसलेटर उसी भाषा से वापस अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करता है ताकि सवालों का अर्थ न बदले.सूत्रों का कहना है कि पूरा सिस्टम भरोसे पर चलता है और इसी भरोसे के टूटने से इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: एनटीए ने सीबीआई को दी 26 लोगों की लिस्‍ट

NEET Paper Leak LIVE:नीट पेपर लीक मामले में अब एनटीए तक जांच पहुंच चुकी है.केमिस्‍ट्री के सवालों के हूबहू मिलने के बाद बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसकी जांच के लिए NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी है.बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं.

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: केमिस्ट्री के सभी सवाल कैसे हुए मैच?

NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक मामले में जैसे जैसे सीबीआई जांच आगे बढ रही है नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब तक CBI ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट और अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि लीक हुए ‘गेस पेपर’ में मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से मैच कर गए थे.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top