Last Updated:
Ranchi Adivasi Bazar: रांची के धुर्वा में मंगलवार और शुक्रवार को लगने वाला आदिवासी बाजार सस्ता कपड़ा, देसी सब्जी और ताजा मटन चिकन फ्राई के लिए मशहूर है. यहां महज 5 रुपये से 50 रुपये में आप खरीदारी कर सकते हैं. आइये जानते हैं इस बाजार के बारे में.
रांची के धुर्वा में खासतौर पर मंगलवार और शुक्रवार को आदिवासी बाजार लगता है. यहां पर मटन चिकन जो भी नॉनवेज आप घर पर नहीं खा सकते हैं. वह यहां पर लेकर आएं. यहां आपकी आंखों के सामने बनाकर दिया जाएगा. यहां पर आप खासतौर पर छोटे बच्चों के कपड़े से लेकर किचन के आइटम्स ही खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी कीमत महज ₹50 से ही शुरू हो जाती है. आपको ₹50 में ही छोटे बच्चों के कपड़े देखने को मिलेंगे. बड़ों के लिए शर्ट पैंट से लेकर जूते-चप्पल तक कलेक्शन देखने को मिलेंगे.
झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में खासतौर पर मंगलवार और शुक्रवार को आदिवासी बाजार लगता है. सबसे खास बात यह है कि यहां पर मटन-चिकन जो भी नॉनवेज आप घर पर नहीं खा सकते हैं, वह यहां पर लेकर आएं. आपकी आंखों के सामने बनाकर दिया जाएगा. इसके अलावा यहां पर मेकअप से लेकर हर एक चीज की शॉपिंग आप कर सकते हैं. सिर्फ ₹5 से ही शुरूआत है.
यहां आपको कोई बहुत बड़ी दुकान या फिर कोई स्टैंडर्ड दुकान देखने को नहीं मिलेगी. बल्कि, तिरपाल से लगाकर टेंपरेरी दुकान लगाई जाती है. साथ ही बाजार में आपको तरह-तरह के आइटम्स देखने को मिलेंगे. यहां पर सब्जी, फल, जूस सब कुछ मिलेगा और एकदम ताजा. बच्चों के खेलने के लिए तरह-तरह के खिलौने आपको मिल जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दीपक बताते हैं कि हम लोग हफ्ते में दो दिन यहां पर बाजार लगाते हैं, मात्र ₹50 से ही आप कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं. निकर से लेकर पैजामा तक ₹100 में ही मिल जाएगा. ₹500 में तो बहुत कुछ आ जाएगा. इसके अलावा यहां खाने पीने का भी जबरदस्त इंतजाम है. यहां पर आपको शाम में पकौड़ी से लेकर धुसका सब कुछ मिल जाएगा व समोसे जलेबी भी. यानी की शॉपिंग के साथ-साथ खाने-पीने का भी लोग मजा लेते हैं.
खासतौर पर वैसे लोग जिनका बजट टाइट है और उनको देसी खाने का बड़ा ही शौक है. वह यहां पर आ सकते हैं. यहां पर सब्जी भी काफी देसी मिलती है. महिलाएं अपने घर से तोड़कर यहां पर सब्जी लाती हैं और बेचती है. इसीलिए लोग खासतौर पर सब्जी की शॉपिंग करने के लिए भी दूर-दूर से आते हैं.
वहीं, गुड़िया बताती हैं कि यहां पर आप चिकन, मछली, मटन थोड़ा सा लेकर आएं तो आपकी आंखों के सामने जैसा आप चाहेंगे वैसा फ्राई कर दिया जाएगा. ग्रेवी वाला चाहते हैं या फिर ड्राई चाहते हैं या फिर चिल्ली चाहते हैं. यह सब आपकी आंखों के सामने बनेगा और यह बनाने की कीमत ₹50 होती है. यहां पर आपको कम से कम 2 एकड़ एरिया में बाजार नजर आएगा.