भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुबई वाला एहसास अब जोधपुर में… बुर्ज खलीफा डोसा के स्वाद का...


Last Updated:

Jodhpur news: जोधपुर के सरस्वती नगर स्थित मल्हार डोसा सेंटर का बुर्ज खलीफा डोसा चर्चा में, बड़ा साइज, प्रेजेंटेशन और स्वाद से भीड़, करीब 50 तरह के डोसे, गर्मी में फव्वारे की व्यवस्था. मल्हार डोसा सेंटर पर केवल बुर्ज खलीफा डोसा ही नहीं, बल्कि करीब 50 तरह के अलग-अलग डोसे तैयार किए जा रहे हैं. इनमें युवाओं से लेकर परिवारों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नए फ्लेवर शामिल किए गए हैं.

जोधपुर. सूर्यनगरी जोधपुर का नाम आते ही लोगों के ज़हन में यहां की मिर्ची बड़ा, प्याज कचौरी और पारंपरिक स्वाद की तस्वीर उभर आती है. लेकिन बदलते दौर के साथ अब शहर के लोगों की खानपान की पसंद भी तेजी से बदल रही है. यही वजह है कि इन दिनों जोधपुर में साउथ इंडियन फूड का क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. खास तौर पर एक ऐसा डोसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका नाम सुनते ही लोग उसकी तरफ खिंचे चले आते हैं. यह खास डोसा है ‘बुर्ज खलीफा डोसा’. दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया जाने वाला यह डोसा अब जोधपुरवासियों के स्वाद का नया आकर्षण बन चुका है.

जोधपुर के सरस्वती नगर स्थित मल्हार डोसा सेंटर पर तैयार होने वाला यह बुर्ज खलीफा डोसा अपने बड़े आकार, शानदार प्रेजेंटेशन और खास स्वाद की वजह से लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दूर-दूर से लोग यहां सिर्फ इस अनोखे डोसे का स्वाद लेने पहुंच रहे हैं. लंबे और आकर्षक अंदाज में तैयार होने वाला यह डोसा कई तरह के मसालों और खास चटनियों के साथ परोसा जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा देखने को मिल रही है.

50 तरह के डोसे बन रहे लोगों की पसंद

मल्हार डोसा सेंटर पर केवल बुर्ज खलीफा डोसा ही नहीं, बल्कि करीब 50 तरह के अलग-अलग डोसे तैयार किए जा रहे हैं. इनमें युवाओं से लेकर परिवारों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नए फ्लेवर शामिल किए गए हैं. शाम होते ही यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगती है और लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ अलग-अलग डोसे का स्वाद लेते नजर आते हैं.

यहां आने वाले लोगों का कहना है कि जोधपुर में इस तरह का स्वाद और प्रेजेंटेशन पहले कम देखने को मिलता था, लेकिन अब शहर में फूड एक्सपेरिमेंट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. खासकर युवा नई-नई डिशेज ट्राय करना पसंद कर रहे हैं.

गर्मी में ग्राहकों के लिए खास इंतजाम

भीषण गर्मी को देखते हुए मल्हार डोसा सेंटर पर ग्राहकों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा गया है. यहां लोगों को ठंडक महसूस हो, इसके लिए फव्वारों की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा माहौल काफी सुकूनभरा और आकर्षक नजर आता है. सेंटर संचालक पंकज का कहना है कि ग्राहकों को सिर्फ अच्छा स्वाद ही नहीं, बल्कि बेहतर माहौल देने की भी कोशिश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि लोगों को कुछ नया और अलग स्वाद देने के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं. यही वजह है कि अब लोग मजाकिया अंदाज में यह भी कहने लगे हैं कि जब जोधपुर में ही बुर्ज खलीफा डोसा मिल रहा है, तो दुबई जाने की क्या जरूरत.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top