भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा पेट्रोल पंप डीलरशिप एसोसिएशन की बैठक



गढ़वा| गढ़वा जिला पेट्रोल पंप डीलरशिप एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रंका मोड़ स्थित एसोसिएशन के महामंत्री आनंद प्रकाश दुबे के अंबालाल पेट्रोल पंप परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न पेट्रोल पंप संचालकों ने भाग लिया। वहीं वर्तमान समय में पेट्रोल पंप संचालकों एवं वहां कार्यरत कर्मचारियों को हो रही समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालन में आ रही दैनिक चुनौतियों, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों के कार्य, बढ़ते दबाव तथा तकनीकी और प्रबंधन संबंधी परेशानियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। मौके पर एच.के. पैट्रोलियम गढ़वा के संचालक हनीफ खान ने कहा कि बदलते समय के साथ पेट्रोल पंप व्यवसाय में कई प्रकार की नई चुनौतियां सामने आ रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top