भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर से 70 किमी दूर है हुदहुद झरना…पर्यटक टकटकी बांध निहारते खूबसूरती,...


Last Updated:

Jamshedpur Hudhud Waterfall: जमशेदपुर से महज 70 किलोमीटर दूर मौजूद हुदहुद वॉटरफॉल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और कल-कल गिरता झरना यहां पहुंचने वालों को किसी फिल्मी या विदेशी लोकेशन जैसा एहसास कराता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि विदेश यात्रा से पहले कुछ समय अपने ही देश को जानने और घूमने में भी बिताइए. भारत प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और विविधता से भरा हुआ देश है. अगर हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती की बात करें, तो झारखंड उन राज्यों में शामिल है जिसे लोग पहाड़ों और हरियाली की धरती भी कहते हैं. यहां मौजूद जंगल, पहाड़, घाटियां और झरने किसी विदेशी जगह से कम नहीं लगते.

फिल्मी लोकेशन जैसा फील
इसी खूबसूरती का एक शानदार उदाहरण है जमशेदपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर धालभूमगढ़ प्रखंड के ढाईकुसुम गांव में स्थित हुदहुद वॉटरफॉल. यह जगह देखने में इतनी खूबसूरत है कि यहां पहुंचने के बाद लोगों को किसी पहाड़ी देश या फिल्मी लोकेशन जैसा एहसास होने लगता है.

सुनाई देती है पानी की हर बूंद
हुदहुद वॉटरफॉल की सबसे खास बात इसकी प्राकृतिक शांति और आसपास का वातावरण है. चारों तरफ फैली हरियाली, ऊंचे पहाड़, घने पेड़-पौधे और बीचों-बीच गिरता झरना इस जगह को बेहद खास बना देता है. यहां इतनी शांति रहती है कि पानी की गिरती हर बूंद की आवाज साफ सुनाई देती है. सिर्फ इतना ही नहीं, हवा के साथ हिलते पत्तों और पक्षियों की आवाज भी यहां के माहौल को और खूबसूरत बना देती है.

फोटोग्राफी के लिए बेस्ट जगह
यह जगह सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है. पूरे क्षेत्र का प्राकृतिक दृश्य इसे एक शानदार फोटो खिंचवाने की जगह बनाता है. यही कारण है कि यहां सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.

मन मोह लिया यहां के नजारे ने
हावड़ा से घूमने आई इशिता मुखर्जी ने बताया कि यहां का नजारा देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गईं. उनके अनुसार, उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इतनी शांत और खूबसूरत जगह इतनी नजदीक हो सकती है. वहीं विश्वास मुखर्जी ने बताया कि कई लोगों से जानकारी मिलने के बाद वह यहां पहुंचे और यहां आकर उनकी सारी थकान दूर हो गई.

उनका कहना है कि लोग अक्सर विदेश घूमने की बात करते हैं, लेकिन भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें देखने के बाद कहीं और जाने का मन नहीं करता. अगर आप भी शहर की भागदौड़ से कुछ समय निकालकर प्रकृति के बीच सुकून तलाश रहे हैं, तो हुदहुद वॉटरफॉल आपकी अगली यात्रा की सूची में जरूर होना चाहिए.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top