Last Updated:
Deoghar Cheapest Dharmshala: गर्मी की छुट्टियों में परिवार संग बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए देवघर आना चाहते हैं तो बेहद कम खर्च में स्टे कर सकते हैं. यहां 100 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की सस्ती और अच्छी धर्मशालाओं की पूरी व्यवस्था मिलती है. कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए फ्री ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यात्रा और भी आसान व आरामदायक हो जाती है.
बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, झारखंड के देवघर में स्थित है. यहां देशभर से श्रद्धालु सालभर पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि बाबा बैजनाथ की सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख-शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इसी वजह से यह स्थान हिंदू धर्म में अत्यंत आस्था और श्रद्धा का केंद्र माना जाता है.
अब जब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, तो कई लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ बाबा धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं. गर्मी और भीड़ को देखते हुए यात्री पहले से ही ठहरने की अच्छी व्यवस्था की तलाश करते हैं. ऐसे में देवघर में आपको 100 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की धर्मशालाएं और यात्री निवास मिल जाते हैं, जहां साफ-सुथरे कमरे, सुरक्षित माहौल और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होती है. कुछ जगहों पर तो श्रद्धालुओं के लिए फ्री ठहरने की व्यवस्था भी है, जिससे कम बजट में भी यह धार्मिक यात्रा बेहद आसान और आरामदायक बन जाती है.
बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए मारवाड़ी कांवर संघ ठहरने का बेहद लोकप्रिय स्थान माना जाता है. यह धर्मशाला देवघर के शिवगंगा और मंदिर क्षेत्र के पास स्थित है, जहां से बाबा मंदिर की दूरी करीब 500 मीटर के बीच पड़ती है और श्रद्धालु आसानी से पैदल पहुंच सकते हैं. यहां कई श्रद्धालुओं को निःशुल्क ठहरने की सुविधा भी दी जाती है, जबकि कुछ कमरों के लिए सामान्य दान या कम शुल्क लिया जाता है.आसपास खाने-पीने का बड़ा मार्केट, प्रसाद दुकानें और पूजा सामग्री की कई दुकानें मौजूद हैं, जिससे बाहर से आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुलाब आश्रम एक सस्ता और सुविधाजनक ठहरने का विकल्प माना जाता है. यह आश्रम मानसिंघी क्षेत्र के पास स्थित है, जहां से बाबा मंदिर की दूरी लगभग 300 मीटर से के बीच पड़ती है और श्रद्धालु पैदल आसानी से पहुंच सकते हैं. यहां कम बजट में साधारण कमरे मिलते हैं, जिनका किराया लगभग 100 से 1000 रुपये तक रहता है, वहीं कुछ जगहों पर दान आधारित व्यवस्था भी मिल जाती है. आश्रम के आसपास खाने-पीने के लिए छोटे होटल, चाय-नाश्ता की दुकानें और बड़ा पूजा सामग्री मार्केट मौजूद है, जिससे यात्रियों को हर सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाती है.
बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए केसरवाणी धाम आश्रम कम बजट में ठहरने का अच्छा विकल्प माना जाता है. यह आश्रम देवघर के मंदिर क्षेत्र और देवघर का सब्जी मार्केट के पास स्थित है, जहां से बाबा मंदिर की दूरी लगभग 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच पड़ती है और लोग पैदल भी आसानी से पहुंच जाते हैं. यहां साधारण और साफ-सुथरे कमरे करीब 100 रुपए से 1200 रुपये तक मिल जाते हैं, जबकि कुछ श्रद्धालुओं के लिए डोनेशन व्यवस्था भी रहती है.आश्रम के आसपास होटल, चाय-नाश्ता दुकान, प्रसाद और पूजा सामग्री का बड़ा बाजार मौजूद है, जिससे यात्रियों को खाने-पीने और खरीदारी में कोई परेशानी नहीं होती.
बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भट्टर धर्मशाला ठहरने का सस्ता और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है. यह धर्मशाला शिवगंगा मोहल्ला में स्थित है और बाबा मंदिर से करीब 300 से 500 मीटर की दूरी पर है, जहां श्रद्धालु पैदल ही पहुंच सकते हैं. यहां सामान्य नॉन-एसी रूम करीब 200 रुपए से 500 रुपये तक मिल जाते हैं, जबकि कुछ कमरों में अटैच बाथरूम और परिवार के लिए बेहतर व्यवस्था भी रहती है. कमरे साधारण लेकिन साफ-सुथरे होते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कम बजट में आरामदायक ठहराव मिल जाता है.सबसे खास बात है यह धर्मशाला शिवगंगा के ऊपर बनाया गया है. यहां की खिड़कियों से शिवगंगा दिखती है. सुबह यहां से गंगा में स्नान कर मंदिर पूजा आराधना करने के लिए 5 मिनट में जा सकते हैं.
श्रावणी मेला और बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के बीच न्यू चंडी धाम ठहरने के लिए एक चर्चित विकल्प माना जाता है. यह होटल मंदिर क्षेत्र और मुख्य बाजार के पास स्थित है, जहां से बाबा मंदिर की दूरी लगभग 300 मीटर के आसपास पड़ती है और श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकते है. यह सरदार पंडा लेन मे स्थित है.यहां सामान्य से लेकर फैमिली रूम तक की सुविधा मिलती है, जिनका किराया करीब 200 से 2500 रुपये तक रहता है, वहीं कमरों की साफ-सफाई और बाथरूम व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जाता है. होटल के नीचे फ्लोर मे ही अपना इनका रेस्टोरेंट है जहां आप आसानी से खाने का लुफ्त उठा सकते है.