भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया की संदेहास्पद मौत:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल...




राजधानी रांची के प्रसिद्ध कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लव भाटिया द्वारा जहर खाकर सुसाइड करने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस अब तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार को लव भाटिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल लालपुर स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने भी मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में पूरे मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है और पुलिस जांच में जुट गई है। 2009 में लव भाटिया का हुआ था अपहरण लव भाटिया का नाम लगभग 17 साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब वर्ष 2009 में उनका अपहरण कर लिया गया था। वे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर रात में घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस मामले में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसएसपी प्रवीण सिंह ने हजारीबाग में एक एनकाउंटर के बाद उन्हें सकुशल बरामद किया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top