भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा के कई स्कूलों में बंद मिले शौचालय गंदगी पर नाराज हुए...




भास्कर न्यूज | गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शौचालय बंद, साफ-सफाई की कमी और शिक्षकों द्वारा पाठ योजना नहीं बनाए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सबसे पहले पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाटा का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा मिड डे मील में मीनू के अनुसार चावल, दाल और आलू-पत्तागोभी की सब्जी बनाई जा रही थी। विद्यालय में पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन शौचालय चालू हालत में नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सहायक शिक्षक संजय कुमार दूबे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, मीरा कुमारी, निर्मला कुमारी, रंजू कुमारी और राज कुमार मेहता द्वारा नियमित रूप से पाठ योजना तैयार नहीं की जा रही थी। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा और निरीक्षण तिथि का एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शिक्षकों को प्रतिदिन लेसन प्लान तैयार कर कक्षा संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके बाद +2 उच्च विद्यालय मेराल का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित पाए गए, लेकिन विद्यालय परिसर में काफी गंदगी और जर्जर भवनों की स्थिति चिंताजनक मिली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top