भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू-डालटनगंज रहा सबसे गर्म, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा! जानें आज कैसा...


Last Updated:

Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है. पलामू और डालटनगंज में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

ख़बरें फटाफट

पलामू-डालटनगंज रहा सबसे गर्म, जानें आज झारखंड का कैसा रहेगा मौसमZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. आज एक तरफ राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा. वहीं, दूसरी तरफ कुछ जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. IMD के अनुसार आज झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आज झारखंड में अधिकतम तापमान 35-44°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम 25-29°C के आसपास रह सकता है.

झारखंड का सबसे गर्म रहेगा ये इलाका

आज झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू और डालटनगंज इलाके में दर्ज होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. चतरा और गढ़वा में भी तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी. पिछले 24 घंटे में डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा है. वहीं, सबसे कम तापमान रामगढ़, सिमडेगा या लोहरदगा जैसे जिलों में रहा है. यहां का न्यूनतम तापमान 25-26°C तक रह सकता है, जो राज्य में अपेक्षाकृत ठंडा माना जाएगा. इसके अलावा रांची का न्यूनतम 26°C के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

झारखंड के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

झारखंड मौसम विभाग ने रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और मयूरभंज से सटे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. इस दौरान लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं रहने की सलाह दी गई है. वही, दक्षिणी सिंहभूम जिलों में भी तापमान 42°C+ रहने के साथ बारिश भी हो सकती है.

आईएमडी का अलर्ट

AQI और बारिश का असर

झारखंड के बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता फिलहाल मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. रांची का AQI सामान्य से बेहतर बताया गया है, जबकि धनबाद और जमशेदपुर में गर्म हवाओं और धूल के कारण हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब रह सकती है. बारिश होने वाले इलाकों में AQI में सुधार की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आंधी और बारिश से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top