Last Updated:
NEET UG Paper Leak Controversy LIVE: नीट यूजी विवाद पर एनटीए का संसदीय समिति के सामने बड़ा दावा- पेपर लीक नहीं बल्कि सिस्टम हुआ था कॉम्प्रोमाइज. मराठी अनुवादक शिक्षकों ने प्रश्न रटकर गेस पेपर बनाए थे. बैठक में …और पढ़ें

NEET UG Paper Leak Controversy LIVE: नीट यूजी पेपर लीक मामले पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है
नई दिल्ली (NEET UG Paper Leak Controversy LIVE). नीट यूजी परीक्षा को लेकर मचे देशव्यापी घमासान के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के टॉप अधिकारियों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. एनटीए का कहना है कि नीट का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि परीक्षा का पूरा ‘सिस्टम कॉम्प्रोमाइज’ हुआ था. इस बयान के बाद समिति की बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला.
NEET Paper Leak LIVE: दिग्विजय सिंह पर एजेंडा लीक का आरोप
नीट पेपर लीक लाइव: बैठक में मौजूद भाजपा सांसद संबित पात्रा ने समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया. पात्रा ने उन पर बैठक शुरू होने से पहले ही इसका ‘एजेंडा लीक’ करने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक राजनीतिक बयानबाजी चलती रही.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: संसदीय समिति की बैठक में भारी हंगामा
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नीट के मुद्दे पर हुई इस बैठक की शुरुआत से ही माहौल काफी गरमा गया था. सूत्रों के मुताबिक, बैठक शुरू होने से ठीक पहले ही भाजपा सांसद संबित पात्रा और समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच तीखी बहस हुई और जमकर हंगामा हुआ.
NEET UG 2026 LIVE: विपक्षी सांसदों ने उठाए गंभीर सवाल
नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए के इस अजीबोगरीब तर्क पर संसदीय समिति में शामिल विपक्षी सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई. सांसदों ने कहा कि जब परीक्षा से पहले हूबहू प्रश्न पत्र गेस पेपर के जरिए बाहर आ गए और छात्रों तक पहुंच गए तो इसे सीधे तौर पर पेपर लीक ही माना जाएगा.
NEET Paper Leak LIVE: गेस पेपर के नाम पर हुआ खेल
नीट पेपर लीक लाइव: प्रश्नों को याद करने के बाद अनुवादक शिक्षकों ने उन्हें हूबहू एक कागज पर उतार दिया. बाद में इन सवालों को ‘गेस पेपर’ का रूप देकर अवैध तरीके से छात्रों को मुहैया करा दिया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, यही मुख्य वजह थी कि सवाल बाहर आ गए.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: शिक्षकों ने रट लिए थे सवाल
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: एनटीए के अधिकारियों ने संसदीय पैनल के सामने दावा किया कि नीट-यूजी के फाइनल प्रश्न पत्र को मराठी भाषा में अनुवाद (Translate) करने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों को दी गई थी, उन्होंने ही नियमों का उल्लंघन किया. उन शिक्षकों ने परीक्षा के प्रश्नों को अपने दिमाग में रट लिया था.
NEET UG 2026 LIVE: NTA का पेपर लीक से साफ इनकार
नीट यूजी 2026 लाइव: शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश हुए एनटीए (NTA) के टॉप अधिकारियों ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नीट-यूजी का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया का ‘सिस्टम कॉम्प्रोमाइज’ हुआ था, जिसके चलते कुछ खामियां सामने आईं.