Last Updated:
देश की 26 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है. 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि झारखंड में भी दो सीटों पर चुनाव होना है. झारखंड से सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद उनकी सीट खाली है. 1 जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और 18 जून को मतदान व मतगणना होगी.
मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
रांची: देश की 26 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इनमें 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. वहीं झारखंड में भी राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है. आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक जून-जुलाई 2026 में जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा.
झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है. इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सीट पिछले साल सितंबर से खाली है. पिछले साल अगस्त में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली चल रही है. राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. झारखंड में दोनों सीटों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है और उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प हो सकते हैं.
यहां देखें चुनाव का पूरा कार्यक्रम
- चुनाव आयोग के अनुसार, 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी होगी.
- उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे.
- 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी.
- 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.
- मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
- इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू कर दी जाएगी.
- पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी.
आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए विशेष तैयारी की बात कही है. मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष वायलेट रंग के पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी. राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कई राज्यों में उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…और पढ़ें