भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गर्मी होगी छूमंतर… ठाकुर जी का बंगला बना ‘कूल-कूल’, दर्शन के लिए...


Last Updated:

Bhilwara Khus Bangla Mandir: भीषण गर्मी के बीच भगवान को ठंडक और राहत पहुंचाने के लिए मंदिर में खस से बना अनोखा बंगला तैयार किया गया है, जो इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. खस की सुगंध और उससे निकलने वाली प्राकृतिक ठंडी हवा मंदिर के वातावरण को बेहद सुकूनभरा बना रही है. मंदिर परिसर को पारंपरिक और धार्मिक शैली में सजाया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. गर्मियों में भगवान को शीतलता प्रदान करने की यह पुरानी परंपरा लोगों के बीच आस्था और भक्ति का खास संदेश भी दे रही है. श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के साथ-साथ इस अनोखी सजावट की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बढ़ती गर्मी के बीच भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए प्राचीन और पौराणिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. शहर के सांगानेरी गेट के निकट स्थित श्री दूधाधारी गोपाल मंदिर  में इस बार भगवान के लिए विशेष रूप से खस की लकड़ियों और खस की सुगंधित जालियों से आकर्षक बंगला तैयार किया गया है. मंदिर में विराजित ठाकुरजी को इसी खस के बंगले में स्थापित किया गया है, जिससे उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके. मान्यता है कि प्राचीन समय से ही मंदिरों में ग्रीष्म ऋतु के दौरान भगवान को शीतल रखने के लिए खस, चंदन और प्राकृतिक साधनों का उपयोग किया जाता रहा है.
निंबार्क संप्रदाय के अनुसार  ठाकुर जी की सेवा का अलग विधान है. वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों की परंपरा से प्रेरित यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को भी विशेष रूप से आकर्षित कर रही है. खस से बनी इस संरचना पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाता है, जिससे वातावरण में ठंडक और सुगंध बनी रहती है. मंदिर का यह अनोखा खस बंगला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया है, बल्कि गर्मी से बचाव के पारंपरिक भारतीय ज्ञान और संस्कृति की भी झलक प्रस्तुत कर रहा है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर इस विशेष व्यवस्था के दर्शन कर रहे हैं.

ठाकुर जी के श्रृंगार में बदलाव
श्री दूधाधारी गोपाल मंदिर के पुजारी पंडित कल्याण शर्मा ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि जेष्ठ महीना चल रहा है. इसमें गर्मी अपनी तपन तेज कर देती है और इसी महीने में नौतपा दिया जाता है. हमारे निंबार्क संप्रदाय में ठाकुर जी की सेवा का अलग विधान है इस गर्मी के मौसम में हम ठाकुर जी के लिए ठंडी सेवाएं करते हैं. अत्यधिक गर्मी के कारण, हम सुबह से ही ठाकुर जी के लिए विभिन्न उपाय करते हैं ताकि उन्हें गर्मी न लगे. इसके तहत ठाकुर जी के श्रृंगार में बदलाव किया गया है. उन्हें मलमल के वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और मोतियों का श्रृंगार किया जा रहा है, क्योंकि मोती अंदर से ठंडे रहते हैं. साथ ही, भगवान के लिए खस, गुलाब और मोगरे के इत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि उन्हें ठंडक और खुशबू मिल सके.

भगवान को क्षेत्र प्रदान करने के लिए खस का बनाया बांग्ला
ठाकुर जी और राधा रानी को गर्मी न लगे इसके लिए हमने महाराष्ट्र से खस की बंगला तैयार करवाया गया है इसके अंदर ठाकुर जी को विराजमान करवाया गया है. प्राचीन पद्धति का इस्तेमाल करते हुए ठाकुर जी को ठंडक प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके साथ ही बदलते समय के अनुसार भगवान के गर्भ गृह में एयर कंडीशनर भी लगाया है जिससे ठाकुर जी को गर्मी का एहसास न हो.

गर्मी के मौसम में भगवान लग रहे शीतल भोग
मंदिर के पुजारी पंडित कल्याण शर्मा ने बताया कि अब रोजाना ठाकुर जी को गर्मी से राहत देने के लिए चंदन का लेप लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें ठंडक मिल सके. इन दिनों गर्मी बहुत बढ़ गई है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, इसे देखते हुए मंदिर में ठाकुर जी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. भगवान को शीतल पदार्थ जैसे खरबूजा, ककड़ी, अंगूर, आम, श्री खण्ड, खस-शरबत और अन्य तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है. विशेष रूप से सत्तू का भोग भी अब ठाकुर जी को रोजाना गर्मी से राहत देने के लिए चढ़ाया जाएगा.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top