भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कन्या राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में है बड़े लाभ...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 24 may: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व माना गया है. हर दिन ग्रहों की चाल और चन्द्रमा की स्थिति के अनुसार सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. खासकर चन्द्रमा किस राशि में संचार कर रहा है, इसका असर व्यक्ति के मन, व्यवहार, कामकाज और पारिवारिक जीवन पर साफ दिखाई देता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और वज्र योग का विशेष संयोग बन रहा है. चन्द्रमा आज सिंह राशि में संचार करने वाला है. इस ग्रह स्थिति का सबसे अच्छा प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ और लाभदायक रहने वाला है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि आज कन्या राशि के लोगों के लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं और पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है. अगर कोई व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहा है तो आज उसे अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति या अधिकारियों से प्रशंसा मिलने का योग बन रहा है.

पूजा पाठ में मन लगेगा
आज कन्या राशि के जातकों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा. पूजा-पाठ, भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे तथा आपसी प्रेम बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं. परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने की संभावना है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा.

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मिल सकती है सफलता
छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के संकेत हैं. जो छात्र लंबे समय से किसी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा. आज लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देने वाला साबित हो सकता है.

बन सकता है लाभकारी यात्रा का योग
आज यात्रा का भी योग बन रहा है और यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है. व्यवसाय या काम के सिलसिले में की गई यात्रा से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और अचानक धन लाभ भी हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा जिससे मन संतुष्ट रहेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो आज सेहत अच्छी रहने वाली है. मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा महसूस होगी. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top