होमताजा खबरदेश
ट्रंप बोले-‘आई लव मोदी’, सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लगाया फोन, तो आया जवाब
Last Updated:
दिल्ली में आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लाइव कॉल के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समारोह से जोड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ गया. बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बात की. इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं और वह उन्हें पसंद करते हैं. ट्रंप के ‘आई लव मोदी’ वाले बयान के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां भी बजाईं.