- Hindi News
- Career
- US Secretary State Rubio Visits India Post Tariff War; 25 May Current Affairs
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत यात्रा पर आए
- 24 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई।
- बैठक में व्यापार, ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा और लोगों की आवाजाही के मुद्दों पर चर्चा हुई।
- दोनों देशों के बीच ‘मिशन 500’ यानी 2030 तक व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- रूबियो ने भारत को अमेरिका का ‘सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार’ बताया।
- बैठक में वीजा मुद्दों और कानूनी प्रवासन की सुरक्षा पर भी बातचीत की गई।
- दोनों नेताओं ने भविष्य में एक बड़े व्यापार समझौते की उम्मीद जताई है।
- रूबियो ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने पर भी चर्चा की।
- रुबियो 23 मई से 26 मई तक भारत में रहेंगे। वे इस दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे।

मार्को रूबियो और एस जयशंकर की बैठक भारत अमेरिका के बीच हुए टैरिफ वार के बाद पहली टॉप लेवल मीटिंग है।
2. RBI ने सरकार को रिकॉर्ड सरप्लस ट्रांसफर किया
- भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को 2.86 लाख करोड़ रुपये देने को मंजूरी दी है।
- RBI अपने मुनाफे का एक हिस्सा हर साल सरकार को लाभांश के रूप में ट्रांसफर करता है।
- 2.86 लाख करोड़ अब तक का सबसे बड़ा सरप्लस ट्रांसफर है।
- पिछले साल RBI ने 2.68 लाख करोड़ के सरप्लस फंड्स ट्रांसफर को मंजूरी दी थी।
- 24 मई को इस रिकॉर्ड फंड ट्रांसफर की जानकारी सार्वजनिक की गई।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. गुरिंदरवीर सिंह भारत के सबसे तेज धावक बने
- 24 मई को गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
- गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर की दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी करके भारत के सबसे तेज धावक बन गए।
- उन्होंने अनिमेष कुजूर के 10.18 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अनिमेष कुजूर ने ये रिकॉर्ड पिछले साल ओडिशा में बनाया था।
- 100 मी. दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड (9.58 सेकंड) जमैका के धावक उसेन बोल्ट के नाम है। ये उन्होंने 2009 में बनाया था।
- गुरिंदरवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 10.16 सेकेंड है।
पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने लीजेंड मिल्खा सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।
मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)
4. भारत ने तीन अफ्रीकी देशों के लिए एडवाइजरी जारी की
- 24 मई को भारत सरकार ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।
- इन देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के कारण नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
- भारत ने अफ्रीका को आपातकालीन चिकित्सा सहायता और PPE किट्स की पहली खेप भी भेज दी है।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस सहायता की जानकारी साझा की।
- कांगो में अब तक इबोला संक्रमण के 867 मामले और 204 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।
- हवाई अड्डों पर इन देशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
- इबोला एक संक्रामक बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। अभी इसकी कोई वैक्सीन या इलाज मौजूद नहीं है।
- इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं।
5. 75वां ‘फिट इंडिया संडे’ और राष्ट्रमंडल खेल दिवस का आयोजन
- 24 मई को देशभर में 8,000 से अधिक जगहों पर ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया।
- इस साइकिलिंग मेगा इवेंट का मुख्य आयोजन अहमदाबाद में हुआ।
- केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर इवेंट की शुरुआत की।
- ये ‘फिट इंडिया संडे’ इवेंट का 75वां संस्करण था।
- 24 मई को ही राष्ट्रमंडल खेल दिवस भी मनाया गया।
- गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस इवेंट में शामिल हुए और फिट रहने का संदेश दिया।
- सरकार ने लोगों से अपील की कि वे छोटे रास्तों के लिए साइकिल का उपयोग करें।
आज का इतिहास
- 1611 में जहांगीर और नूरजहां का निकाह हुआ।
- 1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरू करने की घोषणा की।
- 2005 में हिन्दी फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन हो गया।
——————
ये खबर भी पढ़ें..
केरलम सरकार ने देश का पहला AI विभाग बनाया: मेघालय में 13 देशों का सैन्य अभ्यास PRAGATI शुरू हुआ; 22 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
