भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

काजू, बादाम, दूध और घी में भुने मखाने…ये है ‘शेरा’ की डाइट,...


Last Updated:

Jamshedpur Bakra Bazar: आजकल हर तरफ बकरीद की धूम है. इसी क्रम में जमशेदपुर के बकरा बाजार में बीटल नस्ल का बकरा ‘शेरा’ चर्चा में आ गया है. उसका खान-पान ऐसा है कि वो मेवा-मखाने खाता है, रोज 600 रुपये उसके खाने पर खर्च होते हैं. इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. बकरा ईद के मौके पर जमशेदपुर का बाजार पूरी तरह सज चुका है और हर तरफ खरीदारी की रौनक देखने को मिल रही है. शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे बकरा बाजारों में इस बार कई नस्लों के बकरे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बकरा सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. इस खास बकरे का नाम ‘शेरा’ है, जो अपने विशाल शरीर, आकर्षक रूप और अनोखी देखभाल के कारण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है.

बाकी बकरों से बिलकुल अलग
शेरा कोई साधारण बकरा नहीं है. यह बीटल प्रजाति का बकरा बताया जा रहा है, जो अपने लंबे शरीर, बड़े कान और मजबूत कद-काठी के लिए जानी जाती है. बाजार में इसकी कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये रखी गई है. जैसे ही लोग बाजार में पहुंचते हैं, उनकी नजर ना चाहते हुए भी शेरा पर जाकर ठहर जाती है. उसके बड़े-बड़े कान, दमदार शरीर और खास सजावट उसे बाकी बकरों से बिल्कुल अलग पहचान देते हैं.

रोज 600 खर्च होते हैं शेरा के खाने पर!
शेरा के मालिक और संचालक मोहम्मद हफीज बताते हैं कि इस बकरे की उम्र करीब 3 साल 6 महीने है और इसे बेहद नाजुक तरीके से पाला गया है. उनके अनुसार, शेरा की देखभाल किसी खास सदस्य की तरह की जाती है. रोजाना इसके खानपान पर 500 से 600 रुपये तक खर्च किए जाते हैं. इसके भोजन में काजू, बादाम, दूध और इसका सबसे पसंदीदा आहार घी में हल्का भुना हुआ मखाना शामिल किया जाता है. यही वजह है कि इसकी चमक, शरीर और सेहत लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है.

इसलिए रखा शेरा नाम
वे आगे बताते हैं कि शेरा का रंग, उसकी चाल और उसकी मजबूत बनावट शेर से थोड़ी सी मिलती-जुलती लगती है. इसी कारण इसका नाम ‘शेरा’ रखा गया. इसके पैरों में बांधी गई रंगीन चूड़ियां और गर्दन में लगी घंटी इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं. बाजार में आने वाले लोग इसके साथ तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं और कई लोग सिर्फ इसे देखने के लिए ही पहुंच रहे हैं.

हालांकि बाजार में 10 हजार रुपये से शुरू होकर कई कीमतों के बकरे उपलब्ध हैं, लेकिन शेरा अपनी अलग पहचान बना चुका है. बकरा ईद के इस मौसम में शेरा सिर्फ एक बकरा नहीं, बल्कि जमशेदपुर बाजार की खास चर्चा बन गया है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top