भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी बेटी:पलामू में नाराज पिता...




पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत लोहार गांव में एक पिता ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अंजली कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी पिता का नाम अगस्त कुमार महतो है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे अंजली अपने कमरे में मोबाइल फोन से किसी युवक से बात कर रही थी, तभी उसके पिता वहां पहुंचे। वे इसी बात से नाराज हो गए। टांगी से बेटी की गर्दन पर किए वार गुस्से में आकर पिता ने घर में रखी तेज धारदार टांगी से अंजली की गर्दन पर वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबे को सुन आसपास के लोग मौके पर जुटे। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी पिता फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। आज शव को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छापेमारी जारी, प्रेम प्रसंग की आशंका थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top