भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्यूटी पार्लर छोड़िए… आटा-गुलाबजल से चेहरे पर लाएं गोल्डन लुक, ये फेस...


Last Updated:

Beauty Tips: रांची की फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट ऊषा ने आटा, गुलाब जल, दूध और एलोवेरा से घरेलू फेस पैक बनाने का सुझाया दिया है. उन्होंने कहा कि बिना साइड इफेक्ट के चेहरे से टैन और दाग धब्बे गायब हो जाते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर महिलाएं घर पर एक फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं. यह फेस पैक आटे का होता है, जो आटा साधारण तौर पर हम खाते हैं, उस आटे का इस्तेमाल करना है. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट ऊषा बताती हैं कि आपको थोड़ा सा आटा लेना है और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल डाल देना है. अगर आपके पास कोई फल है जैसे पपीता या एलोवेरा जेल भी है तो चलेगा. वह थोड़ा सा डाल दीजिए और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लीजिए.

इसे खासतौर पर बना कर दिखाया गृहिणी उषा ने. उषा बताती हैं हम लोग अक्सर घर में इस तरह का पेस्ट बनाते हैं. आटे की रोटी बनाते हैं और इसी को चेहरे पर भी इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि, जो बाहर के क्लीनअप होते हैं. उससे हमारा चेहरा खराब हो जाता है. इसमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है. पता चला की गोरे होने गए और उल्टा और काले होकर आ जाते हैं और कई बार स्किन में रिएक्शन भी होता है.

बिना साइड इफेक्ट के चमका सकते हैं चेहरा

उषा बताती हैं कि इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है. यह हर स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, चाहे सेंसिटिव हो गया ड्राई हो. आपको कुछ नहीं करना बस आटा लेना है. अगर आपके पास गुलाब जल नहीं है तो थोड़ा सा आप दूध ले लीजिए और थोड़ा सा एलोवेरा ले लीजिए.

अब आपको इन तीनों को बढ़िया से मिला लेना है और मिलाने के बाद चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा हुआ रहने दें. इसके बाद आपको चेहरा बढ़िया से धो लेना है. इसके बाद ठंडे पानी से धो लेना है. उसके बाद अच्छे से मॉइश्चराइजर कर लेना है.  इससे ज्यादा और कुछ नहीं करना है. आपको ब्यूटी पार्लर में क्लीनअप कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

गंदगी को करता है साफ ये पेस्ट

उन्होंने बताया कि ये चेहरे की गंदगी को साफ करता है. चेहरे पर धूल मिट्टी की जो परत होती है. इसको यह एकदम बारीकी तौर पर हटा देता है और आपका चेहरा एकदम साफ हो जाता है. दाग धब्बे कम होते हैं. अगर गर्मी की वजह से टैन हो गया है तो उसमें भी जबरदस्त रिजल्ट देखने को मिलेगी, लेकिन एक बार लगाने के पहले अपने कान के पीछे के स्किन में पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर कोई एलर्जी होती है तो भूल करके इसका इस्तेमाल न करें.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top