भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘कांग्रेस और जेएमएम दोनों नेस्तनाबूद हो जाएंगी…’ बंगाल में बीजेपी ने फेल...


Last Updated:

Bangladeshi Infiltrators Jharkhand : भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एसआईआर (SIR) के संदर्भ में  झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है. दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. दुबे ने साफ शब्दों में कहा कि जिस तरह बंगाल में ममता बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ नेस्तनाबूद हुआ, उसी तरह झारखंड में भी हो जाएगा. एसआईआर के जरिए चुन-चुनकर सभी बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाएगा.

'कांग्रेस और JMM दोनों नेस्तनाबूद हो जाएंगी...' बंगाल के बाद अब झारखंड की बारीZoom

रांची. बंगाल में भगवा झंडा गाड़ने के बाद अब बीजेपी की नजर झारखंड पर टिक गई है. झारखंड में भी पार्टी एक्शन मोड में आ गई है. भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने बंगाल में ममता बनर्जी के डायमंड हार्बर मॉडल फेल होने पर जबरदस्त चुटकी ली है. दुबे ने बंगाल की तरह एसआईआर (SIR) और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है. निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि बंगाल की तरह झारखंड में भी राजनीतिक स्वार्थ और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए कांग्रेस और जेएमएम सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा उनके इस मंसूबे को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी.

पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए निशिकांत दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने अहंकार के चलते इसी तरह की राजनीति जारी रखी, लेकिन रविवार को बंगाल में फाल्टा सीट के नतीजे ममता बनर्जी के ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ की पोल खोल दी. दुबे ने कहा कि टीएमसी को फल्टा (Falta) विधानसभा सीट पर 1,00,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. निशिकांत दुबे का यह बयान झारखंड की आगामी राजनीतिक दिशा और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर एक नई बहस को जन्म दे रहा है.

बंगाल के बाद अब झारखंड की बारी

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और जेएमएम की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, “इसी विशेष उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्य के भीतर बांग्लादेशी घुसपैठियों का सहारा लेने की कोशिश करेंगे. ये दल अपने गिरते राजनीतिक ग्राफ को बचाने और अपने कोर वोट बैंक को कृत्रिम रूप से मजबूत करने के लिए इन अवैध घुसपैठियों को ढाल बना रहे हैं. लेकिन हम उन्हें उनके इन देशविरोधी और विभाजनकारी मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे.”





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top