भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दामोदर महोत्सव आज, जिला के 25 घाटों पर होंगे जागरुकता कार्यक्रम




सिटी रिपोर्टर | बोकारो गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई को “देवनद दामोदर महोत्सव-2026” का आयोजन किया जाएगा। दामोदर बचाओ आंदोलन, युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन और देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दामोदर बचाओ आंदोलन, बोकारो जिला के संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दामोदर नदी और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो जिले के 25 स्थानों पर नदी किनारे विशेष कार्यक्रम होंगे, जहां लोगों को नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही नदी पूजन और महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव के तहत बोकारो जिले के 25 विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें लालपनिया, तेनुघाट डैम, जरंगडीह-खेतको, बोकारो थर्मल, जरीडीह बाजार, चंद्रपुरा, दुग्दा, अमलाबाद, चास, जैनामोड़, पेटरवार और नावाडीह सहित कई स्थान शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top