Last Updated:
CNG Price Hike: दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपये बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हुई. बीते 12 दिनों में दिल्ली में सीएनजी की कीमत 77.09 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. यानी इस दौरान कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.
पेट्रोल-़डीजल के बाद सीएनजी फिर हुई महंगी.
दिल्ली में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. पेट्रोल-डीजल के बाद दिल्ली में अब सीएनजी (CNG Price Hike) की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है. नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं, जिसके बाद अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.
लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम लोगों, खासकर ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है. इसका असर सीधे तौर पर सार्वजनिक परिवहन और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऑटो और कैब किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
About the Author
साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें