भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कट दी जान:चार दिन पहले...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की और आसपास से मिले सामान को कब्जे में लिया। सिम कार्ड बना पहचान की कड़ी घटनास्थल से पुलिस को एक बैग, कई रेलवे टिकट और युवक की पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल बंद होने के कारण मृतकों की पहचान में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल के सिम कार्ड को दूसरे फोन में डालकर जांच की। इसी दौरान युवक के परिजनों का कॉल आया, जिससे पहचान का रास्ता साफ हुआ। दोनों की पहचान सोनुआ प्रखंड के भालूरूंगी गांव निवासी अर्जुन महतो और खुशबू महतो के रूप में हुई। 21 मई को पुरी घूमने गए थे दोनों पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों प्रेमी युगल थे और 21 मई को अपने घर से निकले थे। जानकारी के मुताबिक, वे पहले राउरकेला पहुंचे और वहां से पुरी जाने के लिए ट्रेन का टिकट लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों पुरी घूमने गए थे। वापसी में टाटानगर और चक्रधरपुर होते हुए सोनुआ पहुंचे, जहां यह दर्दनाक घटना सामने आई। सूचना मिलने के बाद परिजन सोनुआ थाना पहुंचे और पुलिस को दोनों के घर से निकलने से लेकर उनकी यात्रा तक की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस फिलहाल इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top