भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में चलती ट्रेन में मां बनी जयमाला, टांगरबसली स्टेशन पर दिया...


Last Updated:

Ranchi Lohardaga Passenger Train: रांची लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में जयमाला उरांव ने टांगरबसली स्टेशन पर बेटे को जन्म दिया. यहां महिला यात्रियों, रेलवे स्टाफ और डॉक्टरों की मदद से मां बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में चलती ट्रेन में मां बनी जयमाला, स्टेशन पर दिया बेटे को जन्मZoom

झारखंड में चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

रांची: झारखंड में रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन (68027) में एक दिल छू लेने वाली घटना घटी है. यहां लोहरदगा के बकसीडिया गांव से अपनी गर्भवती पत्नी जयमाला उरांव के साथ रांची जा रहे एक व्यक्ति की मुश्किल तब बढ़ गई, जब ट्रेन चल रही थी तभी जयमाला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. टांगरबसली स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई. जहां ट्रेन में महिला यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय चिकित्सकों ने मिलकर जयमाला की मदद की. यहां सभी की सामूहिक कोशिश से जयमाला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया.

सुबह करीब 9:40 बजे ट्रेन टांगरबसली स्टेशन पहुंची. यहां गर्भवती महिला की हालत देखते हुए ट्रेन को लगभग 25 मिनट तक रोक दिया गया. इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मदद की और स्टेशन पर सुरक्षा घेरा बना दिया. इसके बाद महिला यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय चिकित्सकों ने मिलकर जयमाला की मदद की. साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी गई, इसके बाद डॉक्टर और नर्स मौके पर पहुंचे. यहां सभी की सामूहिक कोशिश से जयमाला ने एक बेटे को जन्म दिया.

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. जयमाला अपने पति के साथ लोहरदगा से रांची आ रही थीं. प्रसव के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी देखभाल की जा रही है.

रेलवे कर्मचारियों ने किया मदद

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को संभालने में बेहतरीन काम किया. ट्रेन के अन्य यात्रियों ने भी इस मौके पर शांति बनाए रखी और जरूरी सहयोग दिया. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों की मानवीयता और तत्परता को साबित किया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाओं में रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है. जयमाला और उनके परिवार ने सभी मदद करने वालों का आभार जताया है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top