भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चम्पापुर में जामा मस्जिद की छत की ढलाई संपन्न



जामताड़ा | नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के चम्पापुर गांव में सोमवार को पुरानी जामा मस्जिद की दूसरी मंजिल की छत ढलाई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुई, जिसमें जामताड़ा सहित धनबाद, गिरिडीह और देवघर जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। मौलाना अनवारूल हक ने इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताते हुए कहा कि मस्जिद निर्माण में सहयोग करने वालों को सवाब मिलेगा और यह स्थल अमन-चैन की दुआओं का केंद्र बनेगा। वहीं मौलाना महबूब आलम ने कहा कि हिन्दुस्तान में भाईचारा हमेशा कायम रहेगा और चम्पापुर इसका जीता-जागता उदाहरण है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कौरेश अंसारी ने कहा कि यहां इंसानियत को सबसे ऊपर रखा जाता है। इस मौके पर इमरान अंसारी, रिजवान अंसारी, अमीर अंसारी, अफाक अंसारी, मोहम्मद शोएब, अब्दुल अजीज अंसारी, फिरदोश अंसारी, समीउल हक, एजाजुल हक, मिन्हाज अंसारी, अली हुसैन, बलराम मंडल, गोविंद मंडल, कामेश्वर रजक समेत हजारों लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top