भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Students of Ramrudra’s 1974 batch paid tribute to their teachers and expressed...



.

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामरूद्र हाई स्कूल, चास के वर्ष 1974 बैच के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने बुधवार को दीपांजलि पैलेस में भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के तत्कालीन शिक्षक मुश्ताक अहमद और श्यामलाल माहथा का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ गुरु पूजन किया गया।

समारोह के दौरान दोनों शिक्षकों के चरण पखारे गए। इसके बाद पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य पूंजी है और उनके संस्कारों ने उन्हें सफलता का मार्ग दिखाया। आयोजक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु-शिष्य की गौरवशाली परंपरा को सहेजना तथा नई पीढ़ी को गुरुजनों के प्रति सम्मान और संस्कार का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

समारोह में वर्ष 1974 बैच के पूर्ववर्ती विद्यार्थी अंबुज कुमार महथा, अशोक कुमार नाग, अंजनी कुमार सिंह, अश्वनी कुमार महतो, बहादुर महतो, भक्ति पद मांझी, बैद्यनाथ सिंह चौधरी, विपिन सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, इंदु भूषण प्रसाद, जयंत कुमार मलिक, कामता प्रसाद राय, मंटू लाल महतो, नारायण सिंह चौधरी, निरंजन रजवार, नागेंद्र नाथ मंडल, रामदास लाहा, रामचंद्र माइती, सुफल चंद्र महतो, सुकुमार साहा, तारा लाल महतो, उमेश सिंह चौधरी, उमा पद दत्ता और युगल किशोर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती विद्यार्थी उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत्त शिक्षक मंटू लाल महतो ने किया। समारोह में अमर सिंह चौधरी, उत्तम सिंह चौधरी, मदन लाल महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक खिरोधर महतो, भूषण महतो, बसंत महतो सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना के साथ हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top