भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘1997 में आपने दीदी को भगा दिया’, कल्याण बनर्जी की बात पर...


होमताजा खबरदेश

ममता पर कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी में ‘ठनी’, ‘डांट’ खा गए पप्पू यादव

Last Updated:

संसद परिसर में कार्यवाही शुरू होने से पहले एक दिलचस्प घटना देखने को मिली. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पार्टी के बागी सांसदों की तस्वीर का पोस्टर अपने शरीर में लपेटकर पहुंचे थे. तभी ममता बनर्जी के कांग्रेस छोड़ने को लेकर प्रियंका गांधी और उनके बीच हंसी ठिठोली के माहौल में अच्छी बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान पप्पू यादव को कल्याण बनर्जी ने डांट भी लगा दी.

ममता पर कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी में 'ठनी', 'डांट' खा गए पप्पू यादवZoom

संसद भवन परिसर में कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी के बीच दिलचस्प बातचीत दिखी.

नई दिल्ली/कोलकाता: संसद परिसर में गुरुवार को एक बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी गुरुवार को अपने शरीर के आगे और पीछे दो बैनर लटकाकर पहुंचे थे. इसमें हाल ही में तृणमूल छोड़कर गए बागी सांसदों की तस्वीरें लगी थी. कल्याण बनर्जी जब इसी ड्रेस में खड़े होकर मैसेज देने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां पास में ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, इमरान मसूद, निर्दलीय पप्पू यादव समेत अन्य सांसद खड़े थे.

इसी दौरान प्रियंका गांधी ने कल्याण बनर्जी से कहा कि उसमें से कुछ लोग जो पहले हमारे यहां (कांग्रेस) से पहले आपके यहां (टीएमसी) में गए और अब वहां से भागकर वहां (बीजेपी) के साथ चले गए.

इसपर कल्याण बनर्जी ने कहा- ‘ये लोग (बागी) हमारे टिकट पर जीता था, आपके यहां से 2014 में ही छोड़ कर चला गया था. पश्चिम बंगाल में आप लोगों को कुछ भी नहीं है. उन लोगों में कोई भी आपके टिकट पर कभी भी संसद में नहीं पहुंचे.’





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top