![]()
गुमला|बाईपास रोड स्थित सेलिब्रेशन होटल में सोमवार को जेसीबी यूनियन गुमला की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जेसीबी के किराए और कार्यों की नई दरें निर्धारित की गई हैं। यूनियन के अनुसार अब जेसीबी का कार्य ₹1400 प्रति घंटा की दर से किया जाएगा। इसके साथ ही, ट्रैक्टर में लोडिंग का शुल्क ₹150 तय किया गया है। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, हाइड्रोलिक ऑयल और स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण यह फैसला लेना अनिवार्य हो गया था। यूनियन ने उन सभी सदस्यों और मालिकों से, जो किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, आग्रह किया है कि वे इस निर्णय का सम्मान करें और आज से ही इसी नए रेट पर कार्य सुनिश्चित करें। बैठक में जितेंद्र उरांव, शिवदयाल गोप, भीम साहू, अखिलेश साहू, दिलीप गोप, रधुनंदन यादव, लालू साहू, विश्वनाथ उरांव, जुनू, इरफान अंसारी, भीम प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे। गुमला|झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायडीह प्रखंड प्रशासन द्वारा आमजनों को राहत पहुंचाने की पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में सोमवार को बीडीओ प्रधान हांसदाक ने रायडीह पतराटोली बस स्टैंड में राहगीरों और यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई। बस स्टैंड परिसर में दो नए घड़े रखवाए गए हैं, ताकि भीषण गर्मी में राहगीरों, यात्रियों, सब्जी विक्रेताओं एवं आम नागरिकों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। तपती धूप में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध होने से काफी राहत एवं सुकून मिलेगी।इस अवसर पर प्रमुख ममता सोरेंग, उप प्रमुख दीपक कुजूर, कर्मपाल सिंह, जगनारायण सिंह,योगेंद्र सिंह, खुशमन नायक, शेख अकबर, शेख सोमा, बालमोहन साहू, हरिगणेश सिंह, दिनेश साहू, संजय कुमार सिंह, दिनेश साहू,सहदेव किसान, अनूप फ्रांसिस कुजूर, कमल किशोर किसान सहित कई लोग उपस्थित थे।
Source link