भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

44°C पारा, हीटवेव! झारखंड के पलामू, चतरा में आसमान से बरसेगी आग,...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. एक ओर झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, वहीं कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं राहत पहुंचा सकती हैं. IMD ने कुछ जिलों के लिए हीटवेव और कुछ जिलों के लिए बारिश व आंधी-तूफान की संभावना जताई है. जहां गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

झारखंड में ज्यादा गर्मी तो यहां रहेगा कम तापमान

IMD के अनुसार आज झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. इनमें पलामू जिला सबसे गर्म रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन जिलों में दिन के समय लू चलने की आशंका है. वहीं, झारखंड के पठारी और दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो राज्य में सबसे कम तापमान वाले इलाकों में शामिल है.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड में यहां रहेगा सबसे ठंडा मौसम

झारखंड में बारिश और बादलों की वजह से रांची, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रह सकता है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो पलामू प्रमंडल की तुलना में काफी कम है.

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण आज कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. वहीं, कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रांची, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा समेत मध्य और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. पूर्वी जिलों देवघर, दुमका आदि में भी बारिश की अच्छी संभावना है. ऐसे में IMD ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

झारखंड मौसम अपडेट

झारखंड के इन जिलों में है हीटवेव का अलर्ट

झारखंड में 26 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को धूप से बचने का अलर्ट जारी किया गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top