भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल:दो गंभीर सदर अस्पताल...




गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीखावा के समीप मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए घायलों को सड़क से उठाया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी आबिद और परवेज की स्थिति गंभीर पाई। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं तीसरे घायल युवक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शुरू की जांच प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपाची बाइक पर सवार दो युवक जमुआ से अपने घर जीतपुर लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक जमुआ की ओर जा रही थी। रानीखावा के पास मोड़ पर दोनों वाहन तेज गति में थे, जिससे यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाने भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top